ताजा खबरें

चीनी के अनुसार क्या गुड़ खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है जानिए न्यूट्रिशन की राय

अधिकतर लोगों का मानना यह होता है कि चीनी से ज्यादा फायदेमंद गुड होता है,  पर क्या सब लोग ऐसा मानते हैं जानिए इस बात में कितनी सच्चाई है।

डाइट चार्ट को फॉलो करने के लिए सबसे पहले उसमें से मीठा ही गायब करना पड़ता है, क्योंकि मीठा ही हमारे शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसमें सबसे ज्यादा कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। जिसकी वजह से अधिकतर लोग मीठा ना खाने की सलाह देते हैं। जब हमें वजन घटाना होता है तो हमें मीठा स्किप करना अनिवार्य होता है। अधिकतर लोग मीठा कम करने के लिए चीनी खाना कम कर देते हैं और उसकी जगह गुड का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या अच्छा हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है चलिए इस प्रश्न का जवाब हम अपने न्यूट्रिशन से लेते हैं।

क्या गुड खाना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है?

गुड और चीनी दोनों ही मीठे होते हैं। यह बात तो हम सभी जानते हैं लेकिन इसमें न्यूट्रिशन का क्या कहना है? न्यूट्रीशन का भी यही कहना है कि इन दोनों ही चीजों में बराबर मात्रा में मीठा पाया जाता है और कैलोरी भी अधिक होती है। जिस वजह से हमें यह समझ पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है कि क्या चीज हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है और क्या चीज नुकसानदायक है। लेकिन अगर गुड़ की बात की जाए तो उसमें अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से गुड नुकसानदायक कम माना जाता है इसीलिए अधिकतर लोगों को हेल्दी रहने के लिए गुड़ खाने की सलाह भी दी जाती है।

शरीर पर क्या असर होता है

चीनी और गुड़ का क्या असर होता है शरीर पर यही सबसे बड़ा प्रश्न है। इसमें न्यूट्रिशन का कहना है कि देखा जाए तो गुड और चीनी का हमारे शरीर पर बराबर असर होता है जिसकी वजह से शुगर लेवल में बढ़ोतरी तेजी से होती है। हालांकि जितनी कैलोरी चीनी में पाई जाती है उससे कम गुड में पाई जाती है इसीलिए अगर आप डाइट चार्ट फॉलो करते हैं तो आपको लिमिट में ही अच्छा और चीनी का इस्तेमाल करना चाहिए,  नहीं तो यह दोनों चीज ही आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। 

चीनी या गुड किसका इस्तेमाल किया जाए

अगर आपको मीठा खाना पसंद है लेकिन आप चीनी या गुड का इस्तेमाल करके अपनी सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो ऐसे में आप स्टीविया का इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसका इस्तेमाल करने से आपके शरीर को फायदा मिल सकता है क्योंकि इसमें जीरो कैलोरी पाई जाती है। हालांकि यह चीनी से भी ज्यादा मीठा होता है। इसी के साथ आप डेट शुगर, कोकोनोट शुगर इन जैसी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह चीज नेचुरल होती है और हेल्दी होती है।

One thought on “चीनी के अनुसार क्या गुड़ खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है जानिए न्यूट्रिशन की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *