07 फरवरी 2020 ब्रेकिंग न्यूज़ , देश से जुड़े हिंदी समाचार , आज की ताज़ा ख़बर।
प्रधानमंत्री ने कहा : विरोध के लिए हिंसा को अधिकार नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष से सीएए पर लोगों को गुमराह नहीं करने का अनुरोध किया।
उच्चतम न्यायालय निर्भया दुष्कर्म मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली केन्द्र की अपील पर आज सुनवाई करेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोड़ो समझौते पर हस्ताक्षर के बाद आयोजित समारोह में भाग लेने आज असम में कोकराझार जाएंगे।
Read This : Baaghi 3 Full Movie: ऑफिशियल ट्रेलर , स्टार कास्ट , रिलीज की तारीख
भारतीय रिजर्व बैंक ने कल घोषित मौद्रिक नीति में रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया।
07 फरवरी 2020 ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय हिंदी समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र अभूतपूर्व शांति के बाद भारत के विकास का एक महत्वपूर्ण भागीदार बन गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 8 फरवरी को सुबह चार बजे से मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।
सरकार देश में किफायती और सुरक्षित 5-जी सेवा उपलब्ध कराने के लिए एक सक्षम ढांचा तैयार कर रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा : वुहान से स्वदेश लाए गए सभी 645 लोग नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त पाए गए हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-भारत-अफ्रीका मैत्री चिरस्थायी है और अफ्रीका, भारत की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिंदी समाचार 07 फरवरी 2020 ब्रेकिंग न्यूज़
चीन में कोरोना वायरस से 564 लोगों की मौत 28,060 मामलों की पुष्टि।
विद्रोहियों के कब्जे वाले साराकीब पर सीरिया की सरकारी सेना का नियंत्रण।
येरूशलम में संदिग्ध आतंकवादी कार हमलें में 14 लोग घायल।
खेल जगत की खबर 07 फरवरी 2020
जूनियर और सब जूनियर हॉकी खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए देश के सात शहरों में हाई परफार्मेंस केन्द्र बनाने की घोषणा।
राज्य से जुड़े हिंदी समाचार 07 फरवरी 2020 ब्रेकिंग न्यूज़
लद्दाख में लोगों ने सनकू और ज़ंसकार को जिले का दर्जा दिए जाने की मांग की।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 92 प्रतिशत राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण हो गया है।
मणिपुर स्वास्थ्य सेवा विभाग ने नए कोरोना वायरस को देखते हुए, चीन, म्यामां और अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से खाद्य पदार्थों के आयात पर रोक लगा दी है।
शाहीन बाग शूटर को आम आदमी पार्टी से जोड़ने के बयान के बाद दिल्ली पुलिस उपायुक्त को चुनाव ड्यूटी से हटाया।
2020 में सुरक्षा बलों ने कई मुठभेड़ों में 20 आतंकवादियों को मार गिराया : पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह।
हरियाणा से जुड़े हिंदी समाचार , ब्रेकिंग न्यूज़ 07 फरवरी 2020
- चंडीगढ़ : राम कुमार गौतम की रिकॉर्डिंग जेजेपी ने अभी तक जांच के लिए उपलब्ध नहीं कराई : विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद।
- रोहतक : PGI में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।
- कैथल में सामने आया 9 करोड़ का चावल घोटाला, मिलर्स और गारंटर खिलाफ मुकदमा दर्ज।
- जींद : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में होमगार्ड जवानों को लेकर दिल्ली जाएंगी 6 रोडवेज बसें, यात्रियों को होगी परेशानी।
- गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने वाला गनमैन दोषी करार, सजा पर बहस 7 फरवरी को, 13 अक्टूबर 2018 को सरे बाजार पत्नी और बेटे को मार दी थी गोली।
- फरीदाबाद : सुरजकुंड मेले में मिनी भारत का अहसास करा रहे हैं अलग-अलग राज्यों के प्रवेश द्वार, महरौली रोड पर मेले के लिए बने हैं पांच मुख्य प्रवेश द्वार, हर गेट पर किसी न किसी राज्य का प्रतीक द्वार।
- गुरुग्राम : जनगणना 2021 को लेकर 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार से शुरू।
Also Read : खुद के ओएसडी की गिरफ्तारी पर क्या बोले मनीष सिसोदिया?
इसी तरह देश विदेश राजनीति और खेल से जुड़े हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ रोज़ाना देखने के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ।