10 फरवरी 2020 ब्रेकिंग न्यूज़ , हिंदी समाचार , लेटेस्ट खबरें
भारत ने चीन में नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए उसे मदद का प्रस्ताव किया।
दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के अंतिम आंकड़े जारी, 62.59% मतदान हुआ।
वित्तमंत्री ने कहा : न्यू इंडिया की प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार करने के लिए उद्योग जगत सहित सभी संबद्ध पक्षों का सहयोग लेना जारी रखा जाएगा।
अनेकता में एकता को प्रदर्शित करने वाला अभियान–एक भारत श्रेष्ठ भारत आज से पूरे देश में शुरू।
महिला क्रिकेट में, तीन देशों के ट्वेंटी-ट्वेंटी टूर्नामेंट का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होगा।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हिंदी समाचार 10 फरवरी 2020 ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 32 राज्यों और केंद्रशासितप्रदेशों में कोरोना से संक्रमित होने की आशंका वाले नौ हजार चार सौ लोग निगरानी में।
उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने महान संत गुरु रविदास की जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
बीते साल 6 अरब, 13 करोड़ डॉलर के मानव निर्मित रेशे का निर्यात : स्मृति ईरानी
नगा उग्रवादी गुट को धन मुहैया कराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार।
अंतरराष्ट्रीय खबर आज की
मलेशिया ने कोरोना विषाणु के मददेनजर चीन से अपने यहां यात्रियों के आने पर प्रतिबंध बढ़ाया।
खेल जगत की ब्रेकिंग न्यूज़ 10 फरवरी 2020
भुबनेश्वर में एफ.आई.एच. प्रो हॉकी लीग में आज दूसरे मैच में बेल्जियम ने भारत को 3-2 से पराजित किया।
तीन देशों के ट्वेंटी-ट्वेंटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले में इंग्लैंड को हरा कर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में।
राज्य से जुड़े हिंदी समाचार 10 फरवरी 2020
उत्तर प्रदेश में 10वीं, 12वीं और स्नातक कक्षाओं के छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इंटर्नशिप योजना की घोषणा।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कल इंदौर में हुनर हाट का उद्घाटन किया।
ओडिशा के गंजाम जिले में एक बस के बिजली के तार की चपेट में आने से 9 यात्रियों की मौत।
असम में कोरोना वायरस को रोकने और बचाव के लिए विशेष अभियान।
हरियाणा राज्य स्व जुड़े हिंदी समाचार 10 फरवरी 2020 ब्रेकिंग न्यूज़
हरियाणा में दो दर्जन बड़ी विकास परियोजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार, सीएम ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट।
यमुनानगर : यमुनानगर में सरस मेला शुरू, 20 फरवरी तक चलेगा; जम्मू की शॉल-असम के बांस उत्पाद और टेराकोटा की मूर्तियां होंगी खास आकर्षण।
रोहतक : आज से रोहतक में सेना भर्ती शुरू, 23 हजार युवा दिखाएंगे दमखम।
कुंडली/सोनीपत : कोहरे का कहर : सोनीपत में केजीपी एक्सप्रेस पर 14 वाहन भिड़े, 31 लोग घायल, लगा लंबा जाम।
चंडीगढ़ : बजट सत्र: डॉक्टरों की अनिवार्य नौकरी, उद्योगों में 75 फीसद कोटे का बिल लाने की तैयारी।
चंडीगढ़ : 2012 से 2015 तक जेलों में कितनों की हुई अप्राकृतिक मौत, बताएं हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़। हाईकोर्ट ने आंकड़े किए तलब।
चंडीगढ़ : होमगार्ड जवानों को ड्यूटी देने में धांधलियों पर कसेगी लगाम, ऑनलाइन होगा ड्यूटी रोस्टर।
देश के लिए मेडल हासिल कर खिलाड़ी बढ़ा रहे है हरियाणा का मान : खेलमंत्री।
पानीपत : उपायुक्त ने 10 रूपये के सिक्कें लेने के दिए निर्देश ,10 रूपये का सिक्का ना लेने पर अब होगी कारवाई।
पानीपत : कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अर्ल्ट पर एक और मिला संदिग्ध मरीज, दिल्ली दाखिल।
हिसार : बिजली निगम की सिटी सब डिविजन में उपभोक्ताओं को गलत तरीके से क्रेडिट देकर 83 लाख रुपये का भ्रष्टाचार करने के मामले में करीब तीन साल बाद तीन बिजली कर्मी बर्खास्त, एक की इंक्रीमेंट रोकी।
कुरुक्षेत्र : बाबैन में सरपंच पद के लिए हुआ 71 प्रतिशत मतदान, अदालत ने परिणाम पर लगाई रोक।
सोनीपत : 12वीं हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से जीवीएम कन्या कॉलेज में रविवार को तीन दिवसीय एनसीसी महोत्सव वॉरियर्ज का समापन, समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीवीएम बना चैंपियन।
रोहतक : बीजेपी-जेजेपी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शायराना अंदाज में बोले पूर्व सीएम हुड्डा, भाजपा की नीति न काम करो, न काम की फिक्र, बस फिक्र का करो जिक्र।
फतेहाबाद : आयुष्मान भारत योजना के तहत 2. 80 लाख में से मात्र 75 हजार ने बनवाए गोल्डन कार्ड।
जींद : बिजली निगम की छापेमारी, चोरी के 27 केस पकड़े।
चंडीगढ़ – प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेडिकल व्यवस्था सुधार की दिशा में कार्य कर रही है : दुष्यंत चौटाला।
प्रभात खबरें हरियाणा की 10 फरवरी 2020
झज्जर : किलोमीटर स्कीम का विरोध, झज्जर रोडवेज विभाग के जीएम ने हरी झंडी दिखाकर पांचों बसों को दिल्ली सिरसा रेवाड़ी के अलावा विभिन्न रूटों पर इन बसों को किया रवाना।
कुरुक्षेत्र में बनाया जाएगा 5 एकड़ जमीन पर विशाल रविदास मंदिर : दुष्यंत चौटाला।
चडीगढ़ : प्रदेश के सांसदों संग आज दिल्ली में प्री-बजट बैठक करेंगे मुख्यमंत्री।
सूरजकुंड मेले के दूसरे वीकएंड पर उमड़ी भीड़ , राजस्थानी लोक नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध।
भिवानी : गुजरात में हुई तीसरे राष्ट्रीय मास्टर गेम एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ी छाए, सात स्वर्ण, 13 रजत और 12 कांस्य पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
सिरसा : अगले 1500 दिन चलेगी गठबंधन की सरकार : दुष्यंत चौटाला।
अंबाला : प्रमोशन पर विवाद – डीजीपी-गृह सचिव की विरोधाभासी चिट्ठियों पर विज करवाएंगे फाइल का रिव्यू।
फरीदाबाद : सूरजकुंड मेले के गेट पर ट्रैफिक पुलिस वाले ने मीडियाकर्मी से मारपीट की, गृहमंत्री तक पहुंचा मामला।