Homeमंडी भाव2025 में प्याज़ का क्या भाव रहेगा | दिल्ली में प्याज का...

2025 में प्याज़ का क्या भाव रहेगा | दिल्ली में प्याज का भाव आज का | 13 October Azadpur Mandi bhav

2025 में प्याज़ का क्या भाव रहेगा | दिल्ली में प्याज का भाव आज का | 13 October Azadpur Mandi bhav : सभी किसान भाइयों को राम-राम, आज दिन रविवार और तारीख है 13 अक्टूबर, आज हम आजादपुर मंडी दिल्ली में प्याज का भाव जानेंगे । दिल्ली आजादपुर मंडी में प्याज का भाव क्या है आज कितनी आवक रही, प्याज के भाव में कितनी तेजी मंदी देखी गई इसके बारे में जानते हैं।

दिल्ली आजादपुर मंडी में आज प्याज की आवक में बहुत कमी देखी जा रही है। मंडी में बहुत ही कम प्याज की गाड़ियां पहुंच रही है। इस समय मंडी में किसान भाइयों की गाड़ी काम आ रही है बल्कि यहां पर सरकारी गाड़ियां ज्यादा आ रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आप किसान भाइयों का प्याज का स्टॉक खत्म होने वाला है।

आजादपुर मंडी प्याज का भाव

किसान भाइयों आजादपुर मंडी में प्याज का भाव ठीक-ठाक बना हुआ है। आप सभी किसान भाइयों के लिए प्याज निकालने का अच्छा समय है। आप प्याज को एक साथ ना निकल कर धीरे-धीरे मंडी में प्याज निकलते रहे यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

राजस्थान प्याज का भाव

दिल्ली आजादपुर मंडी में राजस्थान प्याज का भाव बहुत अच्छा मिल रहा है। अगर प्याज की क्वालिटी अच्छी है और प्याज का कलर अच्छा है तो आपको ₹40 प्रति किलो से लेकर 42 रुपए प्रति किलो के हिसाब से भाव मिल रहा है। इसके अलावा मंडी में जो हल्की क्वालिटी का प्याज है उसका भाव लगभग ₹38 प्रति किलो के हिसाब से चल रहा है।

Also Read : Merta Mandi Aaj Ka Bhav | मेड़ता मंडी भाव | मेड़ता मंडी जीरा का भाव | मूंग का भाव | सौंफ का भाव

मध्य प्रदेश प्याज का भाव

किसान भाइयों इस समय दिल्ली आजादपुर मंडी में मध्य प्रदेश प्याज बहुत ही कम पहुंच रहा है। मध्य प्रदेश प्याज का भाव की बात की जाए तो इस समय मंडी में प्याज का भाव ठीक-ठाक है। दिल्ली आजादपुर मंडी में मध्य प्रदेश प्याज का भाव ₹40 से लेकर ₹45 तक प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।

नासिक प्याज का भाव

दिल्ली आजादपुर मंडी में नासिक प्याज का भाव ठीक-ठाक है। नासिक प्याज के भाव में कुछ ज्यादा तेजी नहीं देखी जा रही है जो पहले भाव है वही चल रहा है। आज दिल्ली आजादपुर मंडी में नासिक प्याज का भाव ₹40 ,₹41, ₹42 ₹43 किलो के हिसाब से चल रहा है।

पुणे प्याज का भाव

दिल्ली आजादपुर मंडी में सभी राज्यों के प्याज के अपेक्षा पूरे प्याज की क्वालिटी बहुत ही शानदार होती है। यही कारण है कि दिल्ली आजादपुर मंडी में पूरे प्याज का भाव सबसे अधिक रहता है। दिल्ली आजादपुर मंडी में पुणे प्याज का भाव जो सबसे अच्छी क्वालिटी है उसका ₹45, ₹46, ₹47, ₹48 प्रति किलो के हिसाब से बिका है।

2025 में प्याज़ का क्या भाव रहेगा

अगर हम 2025 में प्याज का क्या भाव रहेगा इसके बारे में बात की जाए तो यहां पर मंडी में किसान भाइयों से बात करने पर मालूम हुआ कि 2025 में किसानों को ब्याज का भाव ठीक-ठाक मिलने वाला है। अगर दक्षिण में बारिश ज्यादा हो जाती है तो प्याज के भाव में और ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है। किसान भाइयों की तरफ से उम्मीद जताई जा रही है कि 2025 में प्याज का भाव ₹40 से लेकर ₹50 के बीच रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments