21 जनवरी 2020 : आज के मुख्य समाचार???
टेलीकॉम कंपनियां दूरसंचार विभाग के साथ भुगतान अनुसूची पर बातचीत करने की अनुमति देने के लिए अपने पहले के आदेश में संशोधन की मांग कर रहे हैं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह सुनाई के लिए सहमत है।
मणिशंकर अय्यर ने बीजेपी नेताओं को बताया डरपोक और विश्वासघाती।
पुणे के कोंडवा इलाके में शाहिनबाग जैसा माहौल लगभग 400 मुस्लिम महिलाएं 11 दिनों से कर रही है CAA और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा : नई पीढ़ी भारत को नई ऊंचाइयों और नई आशाओं तक ले जाने की जिम्मेदारी निभाएगी।
जे०पी० नड्डा कल भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्य्क्ष चुने गए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए कांग्रेस ने 5 सदस्यों की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी की।
भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल से लैस सुखोई-30 एम के आई का पहला स्क्वार्डन अपने बेड़े में शामिल किया।
उच्चतम न्यायालय ने निर्भया मामले में मृत्युदंड पाए, एक दोषी के अपराध के समय किशोर होने के दावे को नामंजूर किया।
गुवाहाटी में युवा खेल प्रतियोगिता खेलो इंडिया में पश्चिम बंगाल और कर्नाटक ने तैराकी में चार-चार स्वर्ण पदक जीते।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिंदी समाचार
दिल्ली की एक अदालत ने बिहार में मुजफ्फरपुर आश्रयगृह मामले में ब्रजेश ठाकुर और 18 अन्य को आज दोषी ठहराया।
केन्द्र ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी-राजीव सिंह ठाकुर और शांतनु को नवगठित सैन्य मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया।
नौसना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने एनसीसी के गणतंत्र दिवस कैंप–2020 का दौरा किया।
इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद एन आई सी टेक सम्मेलन के दूसरे संस्करण का आज नई दिल्ली में उद्घाटन करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री- वी के सिंह, प्रताप सारंगी, देबाश्री चौधरी और आर के सिंह ने जम्मू संभाग के विभिन्न विकास खंडों का दौरा किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़ी मुख्य खबर
चीन सार्स पेइचिंग सहित देश के कई हिस्सों में फैला।
यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी हॉनशारूक ने इस्तीफा दिया।
खेल जगत और विभिन राज्यों से जुड़े हिंदी समाचार 21 जनवरी 2020
- इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिन्टन खिताब थाइलैंड की रत्चानोक इंतानन ने जीता।
- दिल्ली : भाजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार जितेन्द्र सिंह तोमर का नामांकन रद्द करने की मांग की है।
- उत्तर प्रदेश : पुलिस ने सैन्य खुफिया इकाई की मदद से आईएसआई के लिए काम करने वाले रशीद अहमद को वाराणसी से गिरफ्तार किया।
- पुद्दूचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने कल पुद्दूचेरी में बारहवें राष्ट्रीय आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
- जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू ने कल नई दिल्ली में कहा कि निवेशकों के लिए केन्द्र शासित प्रदेश को आर्थिक स्वर्ग बनाया जायेगा।
- जनता से सम्पर्क कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन केन्द्रीय मंत्रियों ने जम्मू डिवीजन के चार जिलों के विभिन्न प्रखण्डों का दौरा किया।
- जम्मू एंड कश्मीर : नेशनल हाईवे नंबर 44 भारी बर्फपात के चलते बंद , 100 से अधिक ट्रक रामबन और जवाहर टनल के बीच में जाम में फंस चुके हैं।
व्यापार जगत की 5 बड़ी खबरें 21 जनवरी 2020
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत 13 जनवरी तक 70 हजार करोड़ रूपये के ऋण वितरित किए गये।
- जम्मू और कश्मीर बैंक मज़बूत आर्थिक स्थिति वाला बैंक है और इसके तुलनपत्र में आंकड़ों के लिहाज से सुधार हुआ है।
- सोने की कीमत में 73 रुपये की कमी, प्रति दस ग्राम 39,882 रुपये पर पहुंचा।
- सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपये उछला।
- केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा है कि बैंकिंग क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण।
हरियाणा राज्य के प्रमुख हिंदी समाचार 21 जनवरी 2020
2 लोकसभा और 17 विधानसभा सीटें अगले 10 साल आरक्षित रखने का संशोधन विधेयक विधानसभा में मंजूर, मंगलवार को सुबह 10 बजे शुरू होगी सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही, एक बजे तक चलने की संभावना।
नई दिल्ली: रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता और हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह का निधन।
रिक्त सीटों पर उप-चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी, इन उप-चुनावों के लिए मतदान 9 फरवरी, 2020 को होगा।
चंडीगढ़ : भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी नागरिकता कानून को बताया असंवैधानिक, बोले- कानूनी जांच होनी चाहिए।
चंडीगढ़ : अनिल विज ने सीआईडी चीफ को दिए चार्जशीट करने के आदेश, नड्डा से मिलने दिल्ली भी रवाना।
90 विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरू, कार्यक्रम का ओम बिड़ला करेंगे समापन।
उचाना में अर्जुन चौटाला बोले : जो परिवार का नहीं हो सकता वह किसी का नहीं हो सकता है।
हिसार/रोहतक : हरियाणा में आज से मौसम लेगा करवट, बारिश के भी आसार, 22 जनवरी से छाएगी धुंध।
कुरुक्षेत्र : केयू के 21 शोधार्थी पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित।
झज्जर : खराब लिंगानुपात पर दो सीएचसी और तीन पीएचसी प्रभारियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस।
चंडीगढ़ : बच्चों ने प्रधानमंत्री से सीखे परीक्षा के तनाव को दूर करने के गुर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश ‘परीक्षा पर चर्चा’ सोमवार को जिलेभर के स्कूलों में प्रसारित किया गया।
महेंद्रगढ़ : नागरिक अस्पताल कैंपस में छह करोड़ रुपये से बनेगा चार मंजिला ट्रामा सेंटर, ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य मार्च से शुरू।
रोहतक : 71वें स्ट्रांदजा कप में भाग लेने वाले भारतीय दल में आधे से ज्यादा खिलाड़ी हरियाणवी।
चंडीगढ़ : CM खट्टर ने जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई।
भिवानी : सर्दी का सितम जारी, न्यूनतम 6 डिग्री रहा तापमान, अगले पांच दिन छाए रहेंगे बादल।
हिसार में महिलाओं के लिए करवाया जाएगा वुमन फिल्म फेस्टिवल, वन स्टॉप सेंटर से मिलेगी मदद।