आज के ताजा हिंदी समाचार 24 फरवरी 2020 ब्रेकिंग न्यूज़ , लेटेस्ट और मुख्य खबरें, देश विदेश राजनीति और खेल समाचार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला शिल्पकारों की समृद्धि के लिए लोगों से मेला-प्रदर्शनियों में उनके उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा—महिलाएं नई चुनौतियों को स्वीकार कर रही हैं जिनसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
यह पढ़ें : नमस्ते ट्रंप : डोनाल्ड ट्रंप का दो दिवसीय भारत दौरा
अमरीकी राष्ट्रपति डोलन्ड ट्रम्प की अहमदाबाद यात्रा के दौरान गुजरात एक स्वर में नमस्ते ट्रम्प कहने के लिए तैयार।
राष्ट्रीय खबरें 24 फरवरी 2020 ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा—न्याय में महत्वपूर्ण सुधारों के लिए उच्चतम न्यायालय की सराहना की जानी चाहिए।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रोजगार को भाषाओं के साथ जोड़ने को कहा।
अमरीका चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार।
राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे को लेकर दिल्ली में तैयारियां जोरों पर।
अमरीका और भारत के आपसी रिश्ते प्रगाढ़।
भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार।
अंतरराष्ट्रीय हिंदी समाचार 24 फरवरी 2020 ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में भूकम्प से 9 लोगों की मौत।
इवांका ट्रम्प ने दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र- भारत और अमरीका के बीच शानदार दोस्ती की सराहना की।
दक्षिण कोरिया ने नोवेल कोरोना वायरस-कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाई एलर्ट घोषित किया।
यह पढ़ें : निर्भया केस लेटेस्ट हिंदी न्यूज़
बांग्लादेश में ढाका के कुर्मीटोला में आज एक भीड़भरी जगह पर कार के घुसने से 18 लोग घायल।
राज्य से जुड़े हिंदी समाचार 24 फरवरी 2020 ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से शुरु।
बीएचयू के सर्वेक्षणकर्ताओं के ने वाराणसी में लगभग 4 हजार साल पुरानी शहरी बस्ती का पता लगाया।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने फिर कहा है कि आने वाले समय में प्रदेश और समृद्ध होगा।
तेलंगाना में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ररबन मिशन के अंतर्गत कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं।
खेल जगत से जुड़े हिंदी समाचार 24 फरवरी 2020 ब्रेकिंग न्यूज़
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत ने पांच स्वर्ण सहित बीस पदक जीते।
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत ने एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते।
एफआईएच प्रो लीग हॉकी प्रतियोगिता में भुवनेश्वर में भारत ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मैच में शूटआउट में 3-1 से पराजित किया।
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्वकप के ग्रुप ए में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया।
ऑस्ट्रेलिया के साथ पहले अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच में धीमी गति से गेंदबाजी करने के लिए दक्षिण अफ्रीका पर बीस प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया।
मनीला में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत को कांस्य पदक।
व्यापार जगत की खास खबर 24 फरवरी 2020
पहली मार्च से लाटरीज पर 28 प्रतिशत वस्तु और सेवा कर लगेगा।
फरवरी में अब तक देश के पूंजी बाजार में 23 हजार 102 करोड़ रूपये का निवेश।
यह पढ़ें : शुभ मंगल ज्यादा सावधान पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई जानिए कलेक्शन