रोहित शर्मा व मोहम्मद शमी की 24 जनवरी 2020 से होने वाली भारत बनाम नूज़ीलैण्ड T-20 सीरीज के लिए हुई टीम घोषणा में शामिल कर लिया गया है।
इस 16 सदस्यीय टीम में चयनकर्ताओं ने संजू सैमसन को दरकिरनार करते हुए एकमात्र विकेट-कीपर के रूप में ऋषब पंत को जगह दी है।
विराट कोहली की अनुवाई वाली यह भारतीय टीम न्यूज़ीलैण्ड के साथ पांच T-20 , 3 एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी।
फ़िलहाल सिर्फ 24 जनवरी 2020 से होने शुरू होने वाली T-20 सीरीज के लिए खिलाडियों का चयन किया गया है।
Also Read : भारत का श्रीलंका के खिलाफ T-20 सीरीज पर कब्ज़ा
टेस्ट मैच और एक दिवसीय मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।
भारत बनाम न्यूज़ीलैण्ड T-20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल खिलाडियों की सूची
- विराट कोहली (कप्तान)
- रोहित शर्मा (उप-कप्तान)
- शिखर धवन
- के०अल० राहुल
- श्रेयस अय्यर
- ऋषब पंत (विकेट कीपर)
- रविंद्र जडेजा
- शिवम् दुबे
- युजवेंद्र चहल
- कुलदीप यादव
- जसप्रीत बुमराह
- नवदीप सैनी
- शार्दुल ठाकुर
- मनीष पांडे
- वाशिंगटन सुन्दर
- मोहम्मद शमी
हरफनमौला खिलाडी हार्दिक पांड्या (जिन्हें T-20 में अपनी वापसी की उम्मीद थी) को शनिवार को मुंबई में अनिवार्य फिटनेस टेस्ट में असफल होने के बाद टीम में नहीं चुना गया।
तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने लम्बे समय तक चोटिल रहने के बाद पिछले सप्ताह ही श्रीलंका के खिलाफ 2 T-20 मुकाबलों में वापसी की थी और अब उन्हें नूज़ीलैण्ड के खिलाफ T-20 सीरीज में बरकरार रखा गया है।
तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर को भारत ए टीम में पांड्या के प्रतिस्थापन के रूप में न्यूज़ीलैंड भेजा गया है जो वहां न्यूज़ीलैंड ए के खिलाफ 2 वार्मअप मैच खेलेंगे।
भारतीय टीम ने T-20 में हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से जीत दर्ज़ की थी।
न्यूज़ीलैंड दौरे से पहले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीन एकदिवसीय मुकाबले होंगे
आज घोषित की गयी 16 सदस्यीय टीम न्यूज़ीलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी , जिनके स्थान और समय निचे दर्शाया गया है :-
14-01-2020 मंगलवार | मुंबई | 1:30 PM |
17-01-2020 शुक्रवार | राजकोट | 1:30 PM |
19-01-2020 रविवार | बेंगलुरु | 1:30 PM |
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत की इस तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम की सूची:-
भारतीय खिलाडी | ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी |
विराट कोहली | आरोन फिंच |
रोहित शर्मा | स्टीवन स्मिथ |
शिखर धवन | डेविड वार्नर |
श्रेयस अय्यर | डी अर्की शार्ट |
मनीष पांडेय | मार्नुस लबसचग्ने |
केदार जाधव | एश्टन टर्नर |
शिवम दुबे | एश्टन अगर |
रविंद्र जड़ेजा | अलेक्स करे |
लोकेश राहुल | पीटर हैंड्सकॉम्ब |
ऋषब पंत | पैट कम्मिंस |
युजवेंद्र चहल | जोश हैजलवुड |
कुलदीप यादव | केन रिचर्डसन |
नवदीप सैनी | मिचेल स्टार्क |
जसप्रीत बुमराह | एडम ज़प्पा |
शार्दुल ठाकुर | |
मोहम्मद शमी |
24 जनवरी 2020 से भारत बनाम न्यूज़ीलैंड T-20 श्रृंखला की समय सारणी
मुकाबला क्रमांक | खेल का स्थान | समय और वार |
पहला T-20 | ऑकलैंड | शुक्रवार 24-01-2020 (12:30 PM) |
दूसरा T-20 | ऑकलैंड | रविवार 26-01-2020 (12:30 PM) |
तीसरा T-20 | हैमिलटन | बुधवार 29-01-2020 (12:30 PM) |
चौथा T-20 | वेल्लिंगटन | शुक्रवार 31-01-2020 (12:30 PM) |
पांचवा T-20 | माउंट मौंगानुई | रविवार 02-02-2020 (12:30 PM) |
एक दिवसीय और टेस्ट मुकाबलों की समय सारणी आपको एकदिवसीय टीम की संभावित 16 सदस्यीय टीम चयन होने के बाद अपडेट दे दी जाएगी , बने रहिये हमारे साथ खेल से जुडी खबर को हिंदी में पढ़ने के लिए।