26 जनवरी 2020 के ताजा हिंदी समाचार , राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की लेटेस्ट न्यूज़ , Breaking news in Hindi.
सभी पाठकों को गणतंत्र दिवस 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं।
26 जनवरी 2020 ताज़ा हिंदी समाचार लेटेस्ट न्यूज़
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सरकार और विपक्ष से मिलजुल कर काम करने को कहा।
जॉर्ज फर्नान्डीस, अरूण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पदम विभूषण दिया गया है। छह सैन्यकर्मियों को शौर्य चक्र, 19 को परम विशिष्ट सेवा पदक और 104 कर्मियों को अग्नि सेवा पदक दिये जायेंगे।
जम्मू-कश्मीर में 2-जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल करने का लोगों ने स्वागत किया।
गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी, आज धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्रीय उत्सव।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम छह बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे।
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने कोरोना वायरस के बारे में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में 26 जनवरी 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित किया।
भारत और ब्राजील के बीच व्यापार और निवेश, तेल औेर गैस, साइबर सुरक्षा और सूचना तकनीक जैसे विभिन्न विषयों पर सहयोग को बढाने के लिए 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
स्वच्छ भारत अभियान से देश के लोगों के स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और वातावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग़ सिंह ने कहा-पाकिस्तान जम्मू डिविजन की चिनाब घाटी में आतंकवाद भड़काने की कोशिश कर रहा है।
खान और कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने राजस्थान में चल रही खनिज पदार्थों की खोज से संबंधित परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने को कहा।
भारत में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए केंद्रीय दल, राज्यों के कई हवाई अड्डों का दौरा करेंगे।
केन्द्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
आयकर विभाग को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक समूह पर छापे के दौरान एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित विदेशी परिसंपत्तियों का पता चला।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने वर्ष 2020 के लिए दक्षिण एशिया चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के फोरम की अध्यक्षता ग्रहण की।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ 26 जनवरी 2020
श्रीलंका मे एलटीटीई युद्ध के दौरान लापता हजारों लोगों का मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने से पहले आवश्यक जांच होगी।
चीन ने कोरोना वायरस से न्यूमोनिया के 1287 मामलों की पुष्टि की।
चीन में बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास वुहान में रहने वाले भारतीयों से संपर्क में है और इसके लिए दो हॉट लाइन भी स्थापित की गई हैं।
विभिन राज्यों से जुड़े ताज़ा हिंदी समाचार 26 जनवरी 2020
असम सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के इलाकों से न तो कोई केंद्रशासित प्रदेश बनाया जाएगा और न ही नए गांवों को बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद क्षेत्र में शामिल किया जाएगा।
मतदाता दिवस के अवसर पर आज केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में करगिल जिले के द्रास में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मेघालय दिवस समारोह के अवसर पर शिलांग में पहली बार शांति और सौहार्द उत्सव का आयोजन किया गया।
निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली में मॉडल टाऊन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया।
राष्ट्रीय मतदान दिवस के अवसर पर मणिपुर की राजधानी इंफाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये।
शिलांग में आज गणतन्त्र दिवस भव्य तौर पर मनाए जाने की पूरी तैयारी।
26 जनवरी 2020 हरियाणा से जुड़े ताज़ा हिंदी समाचार लेटेस्ट न्यूज़
चंडीगढ़/फरीदाबाद : गणतंत्र दिवस पर ट्रेनों और स्टेशनों की चेकिंग, आरपीएफ, जीआरपी अलर्ट।
सिरसा : डेरा सच्चा सौदा में वार्षिक आयोजन, 200 जवान रहे तैनात, हनीप्रीत और राम रहीम का परिवार भी पहुंचा।
चंडीगढ़ : एसवाईएल / मुख्य सचिव स्तर की हो चुकी तीन बैठकें, मसला सुलझाने को दोनों राज्यों के नेता साथ बैठे ही नहीं, पानी न देने के पंजाब के फैसले के खिलाफ हरियाणा फिर जाएगा सुप्रीम कोर्ट।
शिक्षा सुधार / निजी स्कूलों की प्रबंधन समिति करें सरकारी स्कूलों को अडॉप्ट : मनोहर लाल खट्टर।
गणतंत्र दिवस : हरियाणा पुलिस का अलर्ट, ट्रेनों-बसों में विशेष चेकिंग के आदेश, सेना ने बढ़ाई चौकसी।
कैथल : क्षेत्र में 35 लाख की लागत से बना सीआईडी कार्यालय, सीआईडी चीफ अनिल राव ने किया उद्घाटन।
करनाल : पश्चिम यमुना नहर के पुल पर पोक्सी, चेयर स्लैब और गेप स्लेब डालने के कारण 6 घंटे बाधित रहा अम्बाला से दिल्ली रूट।
अगले छह माह में भाजपा-जजपा की संयुक्त 50 घोषणाएं करेंगे प्रदेश में लागू : दुष्यंत चौटाला।
पार्टी कार्यकर्ताओं का सिर कभी झुकने नहीं दूंगा : अभय सिंह चौटाला।
रोहतक : शुगर मिल मामले को लेकर बतरा पर ग्रोवर का पलटवार, बोले- आधारहीन आरोप लगा लोगों को कर रहे हैं भ्रमित।
रेवाड़ी में गत वर्ष हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक समपन्न करवाने के लिए शनिवार को पंचकूला में उपायुक्त यशेंद्र सिंह को स्टेट बेस्ट इलैक्ट्रोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2020 से सम्मानित गया।
भिवानी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस : बच्चों ने रैली निकालकर किया जागरूक।
पूंडरी : इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा ने हुड्डा के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का हाथ।
चंडीगढ़ से मिली बड़ी खबरें बनी समाचार हेडलाइंस 26 जनवरी 2020
हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को मिलेगा पद्म श्री अवार्ड, इस बार हरियाणा से चयनित इकलौती खिलाड़ी, भारत सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा की। हरियाणा से पद्म विभूषण और पद्म भूषण पुरस्कार के लिए नहीं हुआ कोई चयनित।
गाड़ी पर आर्मी, प्रेस, पुलिस, मेयर, विधायक, चेयरमैन लिखने पर हाईकोर्ट की पांबदी।
अशोक खेमका का सीएम को पत्र, खेल विभाग में आईपीएस को प्रधान सचिव बनाने पर जताया एतराज।
हरियाणा में 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में बनाया जा रहा स्मारक जल्द लोगों के लिए खुलेगा।
चुनावों में जनता की भागीदारी यह प्रदर्शित करती है कि मतदाता लोकतंत्रित कर्तव्यों के प्रति सजग एवं जागरुक है : राज्यपाल सत्यदेव नारायण देव आर्य।
हरियाणा पुलिस के 2 अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, 12 अन्य को मिला पुलिस पदक।
हरियाणा विधानसभा में एक प्राइवेट व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाए जाने व उसे वायरल करने के मामले में स्पीकर को लिखित में शिकायत देंगे राम कुमार गौतम।
चंडीगढ़ : हरियाणा के खाद्य एवं औषधि आयुक्त (हिसार जिला के तत्कालीन उपायुक्त) अशोक कुमार मीणा को लोकसभा चुनाव-2019 में आइटी के क्षेत्र में अहम कार्य करने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया।
ऐसे ही दिन भर के 26 जनवरी 2020 ताज़ा हिंदी समाचार (Breaking News in Hindi) लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहिये indnewstv के साथ।