Bharat Taxi App : सरकार ने लांच किया भारत टैक्सी, अब मिलेगी सस्ती राइड और ड्राइवर की होगी बंपर कमाई

Bharat Taxi App : भारत सरकार की तरफ से लाखों टैक्सी ड्राइवर के लिए बहुत बड़ी सौगात दी गई है। भारत सरकार की तरफ से भारत का पहला Bharat Taxi App लांच किया गया है। भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी ने आज दिल्ली एनसीआर और गुजरात में भारत टैक्सी एप लॉन्च करते हुए ड्राइवर को बड़ी सौगात दी है। भारत टैक्सी एप की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यहां पर ड्राइवर खुद मलिक होंगे। इसके अलावा यहां पर ग्राहकों को सस्ती राइड मिलेगी और ड्राइवर को भी अच्छा कमाने का मौका मिलेगा।

भारत में भारत टैक्सी एप लॉन्च होती ही 1.1 लाख से अधिक ड्राइवर ने इस एप्लीकेशन में रजिस्ट्रेशन किया है और इतना ही नहीं पिछले 10 दिनों के अंदर इस एप्लीकेशन में 80000 से अधिक यूजर्स ने भी रजिस्ट्रेशन किया है। आप सभी लोगों को नहीं मालूम तो बताना चाहता हूं कि भारत टैक्सी एप्लीकेशन को 1 जनवरी से शुरू किया गया है और यहां पर ड्राइवर को पूरा मलकाना हक प्रॉफिट शेयरिंग मिलता है। यहां पर ड्राइवर को दूसरी एप्लीकेशन ओला उबर की तरह यहां पर कमीशन देने की आवश्यकता नहीं है।

Bharat Taxi App क्या है?

भारत टैक्सी एप को भारत सरकार की तरफ से कोऑपरेटिव मॉडल पर बेस्ट एक टैक्सी एप प्लेटफार्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफार्म पर एप्लीकेशन को ड्राइवर खुद मैनेज करता है और यहां पर आप कैब ऑटो और बैक टैक्सी की सुविधा ले सकते हैं। भारत सरकार की तरफ से भारत टैक्सी एप लांच करने का पीछे सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर बिचौलियों को देने वाला कमीशन का बचाव करना है जिससे कि टैक्सी ड्राइवर की अधिक से अधिक कमाई हो सके और लोगों को भी कम पैसे में अधिक दूरी की राइड मिल सके।

ड्राइवर की होगी पूरी कमाई

भारत टैक्सी एप्लीकेशन को भारत सरकार के द्वारा लांच किया गया है और इस प्लेटफार्म को पूरी तरह से जीरो कमीशन रखा गया है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से राइट बुक करने पर ना तो ड्राइवर को किसी भी तरह कमीशन देना पड़ेगा और ना ही कैब बुक करने वाले व्यक्ति को किसी भी तरह का कमीशन देना पड़ेगा। यहां पर कैब बुक करने पर ड्राइवर की पूरी कमाई होगी और यहां पर ड्राइवर से किसी प्रकार का कोई हिडन चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस एप्लीकेशन में किराया फिक्स होगा और पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट होगा जिससे कि इस एप्लीकेशन में ड्राइवर और यात्रियों का भरोसा बढ़ेगा।

Business Idea : ₹20000 के कम बजट में शुरू करें यह 3 प्रॉफिट वाले बिजनेस आइडिया, हर महीने होगी हजारों की इनकम

ओला और उबर के लिए बढ़ेगी मुश्किलें

भारत टैक्सी एप लांच होने के बाद ओला और उबर जैसी टैक्सी एप्लीकेशन यानी कंपनियों के लिए सबसे बड़ी समस्याएं खड़ी होने वाली है। ओला और उबर प्राइवेट टैक्सी एप एप्लीकेशन राइट बुक करने पर 20% से लेकर 30% तक कमीशन लेती है। भारत टैक्सी एप एप्लीकेशन लांच होने के बाद ओला और ऊपर कंपनी पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

भारत टैक्सी एप पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • भारत टैक्सी एप पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सबसे पहले भारत टैक्सी एप ड्राइवर एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा।
  • अब आप इस एप्लीकेशन में अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से अकाउंट क्रिएट करें।
  • मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई होने के बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में आप आपको अपना नाम ईमेल आईडी गाड़ी की सभी जानकारी ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी से जुड़े सभी दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • आपके द्वारा सबमिट की गई सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी की वेरिफिकेशन होने के बाद आपका ड्राइवर एप्लीकेशन अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।
  • फ्रस्ट्रेशन एक्शन अप्रूव होने के बाद आप राइड लेना शुरू कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *