Homeआज का राशिफलशनिदेव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, अपार धन लाभ के योग

शनिदेव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, अपार धन लाभ के योग

शनिदेव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान : किसी व्यक्ति की सफलता और असफलता में शनि देव का बहुत बड़ा हाथ होता है। अगर शनि देव किसी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाए तो उसे व्यक्ति की जिंदगी ऐश, धन दौलत खुशियों से भर जाती है। इस समय शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। इस वजह से आने वाले मार्च 2025 तक कुछ राशियों पर शनि देव की दया होने वाली है।

शनि देव को त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान होने के कारण आने वाले समय में तीन ऐसी राशिया हैं, जिनको अपार सफलता के साथ-साथ ढेर सारी खुशियां मिलने वाली है। आईए जानते हैं कि शनि देव आने वाले मार्च 2025 तक किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे और किन राशियों को धन दौलत शोहरत देंगे।

तुला राशि

शनि देव की कृपा तुला राशियों पर जमकर बरसने वाली है। जिन नव युवाओं का अभी तक शादी नहीं है इस साल शादी का संयोग बना रहा है। शादीशुदा दंपति को संतान की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी के संयोग बना रहे हैं। नए बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नौकरी पैसा लोगों की बात की जाए तो पदोन्नति के पूरे चांस है और नई नौकरी के पूरे संयोग बना रहा है। जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अच्छा समय है।

वृषभ राशि

इस समय शनि देव वृषभ राशि के दसवें भाव में विराजमान है। इस वजह से इस जातक के राशि को आने वाले समय में व्यापार, नौकरी में अपार सफलता मिलेगी। व्यापार में आपके द्वारा किए गए प्रयास में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जो जातक विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। व्यापार या काम के सिलसिले से विदेश जाने का योग बन रहा है।

सिंह राशि

इस समय शनि देव सिंह राशि के सातवें भाव में विराजमान है। शनिदेव का कुंभ राशि में विराज होने से सिंह राशि पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ने वाला है। शनि देव सिंह राशि के साथ हरदम मजबूती के साथ खड़े हैं। अभी तक व्यापार में मिल रही असफलता को छोड़कर आपको व्यापार में आपार सफलता मिल सकती है। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो यहां पर आपका लोन आसानी से मिल सकता है।

नोट : आप सभी दर्शकों को बताना चाहता हूं कि इस आर्टिकल में राशि के बारे में दी गई जानकारी की सटीकता के बारे में गारंटी नहीं है। हम यह जानकारी बड़े-बड़े ज्योतिषाचार्य पंचांग और धर्म ग्रंथो से संग्रहित जानकारी के आधार पर प्रोवाइड करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments