Homeलेटेस्ट न्यूज़Petrol Price News : मोदी 3.0 देने जा रही है दिवाली गिफ्ट,...

Petrol Price News : मोदी 3.0 देने जा रही है दिवाली गिफ्ट, सस्ता होगा पेट्रोल, डीजल

Petrol Price News : मोदी सरकार की तरफ से बहुत ही जल्द आम आदमी को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। भारत सरकार आम आदमी को राहत देने के लिए दिवाली से पहले पेट्रोल और डीजल के भाव में गिरावट कर सकती है। पिछले कुछ दिनों में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से आप चर्चा तेज हो गई है कि मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल को सस्ता कर सकती हैं।

सस्ते होंगे पेट्रोल डीजल !

मार्केट में चल रही खबर के अनुसार आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के भाव ₹2 से लेकर ₹3 तक कम किया जा सकते हैं। सितंबर में क्रूड का औसतन भाव 74 डॉलर प्रति बैरल रहा है वही मार्च के महीने में क्रूड का भाव प्रति बैरल $83 से लेकर $84 तक था। मार्च से सितंबर महीने तक प्रति बैरल $10 सस्ता हो चुका है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब आने वाले समय में सरकार पेट्रोल और डीजल के भाव में कमी कर सकती है।

तेल कंपनियों को अच्छा फायदा

पेट्रोल डीजल के बड़े हुए भाव की वजह से तेल कंपनियों को अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। कंपनियों को प्रति लीटर पेट्रोल पर ₹15 और प्रति लीटर डीजल पर ₹12 का मुनाफा हो रहा है। इतना ही नहीं पेट्रोल डीजल पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से मोटा टैक्स भी वसूला जाताहै। इन्हीं वजह से आम आदमी तक पेट्रोल और डीजल का भाव बहुत अधिक तक पहुंच पाता है।

पेट्रोल डीजल के भाव कैसे बढ़ाते हैं

दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की खरीद ₹55.50 हैं, लोगों को इस पेट्रोल को ₹94.50 में बचा जा रहा है। आप सभी लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि जब पेट्रोल इतने कम रुपए में आता है तो इसे इतने ज्यादा प्राइस पर कैसे बेचा जाता है। इस पेट्रोल पर सरकार की तरफ से प्रति लीटर ₹19.19 की एक्साइज ड्यूटी, ₹15.39 वैट, ₹3.73 डीलर कमीशन, ₹.20 फ्रेट चार्ज लिया जाता है।

पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मोटी कमाई होती है। इतना ही नहीं तेल कंपनियों को भी इस समय मोटा मुनाफा हो रहा है। अब सरकार को इस कमाई में थोड़ी सी कमी करके आम जनता को भी कम रेट पर पेट्रोल डीजल देना चाहिए और पेट्रोल डीजल के भाव पर तुरंत गिरावट करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments