Homeलेटेस्ट न्यूज़Ratan Tata Passes Away : तीन दिन पहले ठीक थे रतन टाटा,...

Ratan Tata Passes Away : तीन दिन पहले ठीक थे रतन टाटा, अचानक क्या हुआ ?

तीन दिन पहले ठीक थे रतन टाटा, अचानक क्या हुआ ? – देश की दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का आज रात मुंबई के अस्पताल पर देहांत हो गया। रतन टाटा ने मुंबई के कैंडी ब्रिज हॉस्पिटल में 86 वर्ष की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। रतन टाटा की देहांत की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

रतन टाटा को उनके विनम्र स्वभाव और अच्छे व्यक्तित्व के साथ-साथ एक अच्छे उद्योगपति के रूप में पूरा देश में पहचाना जाता है। टाटा ग्रुप के अध्यक्ष एम चंद्रशेखर ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। रतन टाटा के अचानक इस तरह चले जाने से पूरा देश अचंभित है, क्योंकि 3 दिन पहले ही रतन टाटा बिल्कुल स्वस्थ थे और उन्हेंने मीडिया के सामने आकर अपनी स्वस्थ होने की खबर दी थी।

रतन टाटा के साथ अचानक 3 दिन पहले क्या हुआ ?

आज से 3 दिन पहले रतन टाटा की तबीयत बिल्कुल अच्छी थी वह अपने डेली का काम कर रहे थे और ऑफिस मीटिंग में भी हिस्सा ले रहे थे। 7 अक्टूबर को अचानक रतन टाटा को मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती करने के पीछे उनकी बढ़ती उम्र की वजह और बढ़ते ब्लड प्रेशर की वजह बताई गई थी।

Also Read : Ratan Tata का उत्तराधिकारी कौन, कौन बनेगा हजारों करोड़ ऑन संपत्ति का मालिक

रतन टाटा के ऑफिशियल X हैंडल से लोगों को जानकारी दी गई थी कि रतन टाटा को केवल हेल्थ चेकअप को लेकर अस्पताल लाया गया है। हेल्थ चेकअप होने के बाद रतन टाटा की सेहत को लेकर सभी लोग चिंतित थे लेकिन बाद में रतन टाटा ने खुद मीडिया के सामने आकर अपने स्वस्थ होने के बात कही थी। अचानक 9 अक्टूबर की रात को रतन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

रतन टाटा क्यों बिगड़ी थी तबीयत ?

रतन टाटा की लो बीपी की वजह से तबीयत बिगड़ी थी, हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शाहरुख की निगरानी में इलाज चल रहा था। हालांकि उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ, बढ़ती उम्र की वजह से डॉक्टर के तमाम प्रयास के बावजूद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। लो ब्लड प्रेशर की वजह से वो हाई हाइपोटेंशन से पीड़ित थे, जिसकी वजह से शरीर के कई अंग काम करना बंद कर दिए थे।

इस प्रॉब्लम की वजह से खास तौर पर बुजुर्ग लोगों को बहुत अधिक समस्या होती है। रतन टाटा अपने सादा जीवन और उच्च विचार की वजह से जाने जाते थे। उन्होंने अपनी जिंदगी को बहुत ही ईमानदारी और समर्पण के साथ जिया। रतन टाटा ने देश की गरीब जनता के लिए बहुत सारे संस्थाएं ओपन कीजिए कि गरीब जनता को लाभ मिल सके। रतन टाटा ने जब-जब देश को उनकी जरूरत पड़ी है वह सबसे आगे खड़े नजर आए।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments