Homeअध्यात्मक न्यूज़Sharad Purnima Pooja 2024 : कोजागिरी लक्ष्मी पूजा सामग्री लिस्ट, क्या-क्या सामान...

Sharad Purnima Pooja 2024 : कोजागिरी लक्ष्मी पूजा सामग्री लिस्ट, क्या-क्या सामान लगता है

Sharad Purnima Pooja 2024 : आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। इस दिन पूरी विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार मानता है कि इस दिन जो भक्त सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूरी विधि विधान से पूजा करता है उसे जिंदगी में कभी धन दौलत की कमी नहीं होती है।

इस बार शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर 2024 को पड़ रही है। हिंदी पंचांग के अनुसार हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। शरद पूर्णिमा के दिन कोजागिरी लक्ष्मी की पूजा करने के लिए आपको किन-किन पूजा सामग्री की आवश्यकता पड़ती है इसके बारे में जानते हैं हम आपको पूजा सामग्री लिस्ट की पूरी जानकारी नीचे देंगे।

कोजागिरी लक्ष्मी पूजा सामग्री लिस्ट

अगर आप शरद पूर्णिमा के दिन कोजागिरी लक्ष्मी पूजा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ पूजा सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। पूजा सामग्री की लिस्ट नीचे प्रोवाइड की जा रही है –

लक्ष्मी माता की मूर्ति
लक्ष्मी माता के लिए चुनरी
लाल कपड़ा भीछाने के लिए
कलश
दूध की खीर
सरसों का तेल
हल्दी
साफ मिट्टी
अनाज
घास
इत्र
कुमकुम
फूल
पांच तरह के फल
11 दीपक
घी
दही
पान के पत्ते
सुपारी
धूप और कपूर
रोली
अक्षत

शरद पूर्णिमा 2024 पूजा विधि

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। व्रत रखने के लिए आप सुबह जल्दी स्नान करके स्वच्छ हो जाए, फिर सूर्य भगवान को अर्ध दें। इसके बाद आप पूजा स्थल को स्वच्छ कर दें, अब आप मां लक्ष्मी की मूर्ति को कपड़े से ढक कर पूरे विधि विधान से पूजा करें। इसके बाद आप मां लक्ष्मी की आरती करके आराधना करें।

रात्रि में चंद्रमा उदय होने के बाद घी के 11 दीपक जलाएं, इसके बाद आप सभी दीपक को घर के अलग-अलग कोने में रख दें। इसके बाद आप दूध और चावल की बनी हुई खीर को एक बर्तन में लेकर चांद की रोशनी में कुछ देर के लिएरखें, जब खीर में चांद की रोशनी पड़ जाए तो आप इस खीर से मां लक्ष्मी को भोग लगाए। इसके बाद आप इस खीर के प्रसाद को सभी लोगों में बांट दें और खुद ग्रहण करें।

Also Read : 16 या 17 अक्टूबर, शरद पूर्णिमा कब है? जाने स्नान दान का शुभ मुहूर्त

शरद पूर्णिमा का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से पूर्ण होकर रात भर अपनी चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा करता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। शरद पूर्णिमा के दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी अपने भक्त को धन, दौलत से परपूर्ण करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments