श्रीगंगानगर : जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति में आज दोपहर 1:00 बजे सरपंच पद 2020 चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी 2020 को एक बार पुन: निकाला गया जिसकी ताजा खबर आपको यहां पर दी गई है।
अनूपगढ़ पंचायत समिति सरपंच पद आरक्षण लॉटरी 2020 ताज़ा खबर
जिला श्रीगंगानगर के कार्यालय उपखंड अधिकारी अनूपगढ़ श्री पवन कुमार जी द्वारा आज एक बालक से ग्राम पंचायत आम चुनाव 2020 के सरपंच के पद हेतु आरक्षण की लॉटरी को निकाला गया।
इस अवसर पर अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी और रायसिंहनगर के विधायक बलवीर लूथरा सहित कई लोग मौजूद रहे।
आज निकाली गई इस लॉटरी में कई स्थानों के आरक्षण की स्थिति में बदलाव आया है जिसकी वजह से वहां के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।
अनूपगढ़ के कार्यालय उपखंड अधिकारी शिव श्री पवन कुमार जी द्वारा यहां की 32 ग्राम पंचायतों में आरक्षण के लिए दोबारा लॉटरी निकाली गई और साथ ही वार्ड पंचों के लिए भी द्वारा आरक्षण की लॉटरी निकाली गई है।
इससे पहले 17 दिसंबर 2019 को अनूपगढ़ की 30 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई थी और सरपंचों ने अपने दांव पर लगाने शुरू कर दिए थे।
क्योंकि वहां पर चुनाव प्रथम चरण में होने थे जिसके तहत 9 जनवरी 2020 को नामांकन दाखिल भी कर दिए गए थे लेकिन कोर्ट ने उन्हें तगड़ा झटका देते हुए वहां के सरपंच चुनाव 2020 को स्थगित कर दिया था।
31 जनवरी 2020 को दोबारा निकाली गयी अनूपगढ़ पंचायत समिति सरपंच पद आरक्षण लॉटरी की लिस्ट
ग्राम पंचायत का नाम | आरक्षण श्रेणी 2020 |
78 जीबी | सामान्य |
4 एमअसआर | सामान्य |
2 PGMB | सामान्य महिला |
22 ए-ए | सामान्य |
54 जीबी | सामान्य |
21 SJM (खोखरांवाली) | अ.जा. महिला |
4 केएसएम (बाण्डा) | सामान्य महिला |
7 | अ.जा. |
72 जीबी | अ.जा. |
4 एलएम | अ.जा. |
30 APD | अ.जा. |
61 जीबी | अ.जा. महिला |
4 SPS (सलेमपुरा) | अ.जा. महिला |
9 एलअम-बी | अ.जा. |
3 एनडी | अ.जा. महिला |
90 जीबी | सामान्य |
14 ऐपीडी (कामरानियाँ) | अ.जा. महिला |
1 LSM (बाण्डा कॉलोनी) | सामान्य |
12 ऐ-बी | अ.जा. |
59 जीबी (रामसिंहपुर) | अ.जा. महिला |
65 जीबी | सामान्य महिला |
74 जीबी | अ.जा. |
15 ऐ-बी | अ.जा. महिला |
12 एच (हिशामकी) | सामान्य महिला |
15 एलएम | सामान्य महिला |
6 पी | सामान्य महिला |
8 के-बी | सामान्य महिला |
20 एलएम (लूणियाँ) | ओबीसी महिला |
11/12 एनडी (नाहरांवाली) | अ.जा. |
11 पी (पतरोड़ा) | सामान्य |
18 पी | सामान्य महिला |
27 ए | सामान्य |
16 (सौलह ग्राम पंचायतों की सीट सरपंच पद के लिए महिला आरक्षित रखी गई है।)
16 (पुरुष अथवा महिला दोनों मिलाकर)
20 एलएम (लूणियाँ ग्राम पंचायत)
8 ग्राम पंचायत सामान्य महिला सीट के लिए आरक्षित रखी गई है सरपंच चुनाव 2020 अनूपगढ़ पंचायत समिति में।
अनूपगढ़ पंचायत समिति सरपंच पद आरक्षण लॉटरी 2020 ताज़ा खबर देखने और पढ़ने के लिए बने रहिए आईएनडीन्यूज़टीवी के साथ ताकि अनूपगढ़ पंचायत समिति के सभी 32 ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव 2020 की लेटेस्ट न्यूज़ आपको मिल सके।