CBSE 10th & 12th Datesheet 2021:जैसा की हम सभी जानते हैं कि कोरोना महामारी का असर काम काज करने वालों पर ही नहीं बल्कि छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर भी पड़ा है। जहाँ काम काज करने वालों के काम काज सब बंद हो गए थे तो वहीं स्कूल और कॉलेज बंद होने से शिक्षकों की आर्थिक स्थिति पर काफी प्रभाव पडा था, वहीं इस लॉक डाउन का असर छात्र-छात्राओं के जीवन पर भी पड़ा है, पर अब धीरे धीरे सब कुछ सही होता नजर आने लगा है।
बता दें कि काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं की अब जाकर खत्म हुईं इंतजार की वो घड़ियां, क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी गई है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की डेट शीट आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल जारी करा दी है, इस सम्बंध में उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी सीबीएसई बोर्ड की घोषित डेट शीट की जानकारी दी है।
ताजा जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि 10वीं व 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा आगामी 4 मई 2021 से प्रारम्भ होगी, जो 10 जून 2021 तक चलने की सम्भावना है। वहीं जानकारी के मुताबिक बता दें कि परीक्षाएं सम्पन्न होने के बाद आगामी 15 जुलाई 2021 को परीक्षा परीणामों की घोषणा की जाएगी, वहीं जानकारी मिली है कि परीक्षाएं सम्पन्न होने से पहले ही प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 1 मार्च 2021 से शुरू हो जाएंगी।
स्मरण रहे कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की घोषणा के बाद सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आगामी दिनांक 4 मई 2021 शुरू होंगी, इसके साथ ही प्रैक्टिकल 1 मार्च से प्रारम्भ होंगे। जिसका ऐलान खुद केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल से किया है। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं और प्रैक्टिकल समाप्त होने के बाद जुलाई की 15 तारीख को परीक्षा परिणामों की घोषणा की जायेगी।
CBSE 10th & 12th Datesheet 2021
- 4 मई 2021 से होंगी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं एक साथ प्रारम्भ होंगी।
- 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल आंतरिक मूल्यांकन की इजाजत एक मार्च 2021 से लेकर कक्षा की लिखित परीक्षा की आखिरी तारीख तक रहेगी।
- जल्द ही जारी किया जाएगा दोनों कक्षाओं के विस्तार का टाइम टेबल।
- इसकी ताजा अपडेट आपको बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलता रहेगा।
CBSE 10th Exam Date Sheet: CLICK HERE
CBSE 12th Exam Date Sheet: CLICK HERE
Read More Article For:
BHEL Jhansi Recruitment 2021 Online Apply Form Now