Uttrakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Application Form PDF|नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन फॉर्म| Gaura Devi Kanya Dhan Yojana In Hindi
Gaura Devi Kanya Dhan Yojana का शुभारम्भ उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की लड़कियों के लिए किया है | इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति,अनुसचित जन जाति और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले BPL (SC ,ST ,EWS ) वर्ग की लड़कियों को सरकार द्वारा 50000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान (Financial assistance of Rs 50000 will be provided ) की जाएगी | इस नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2021 के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रा राज्य में स्थित केंद्र सरकार /राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड के अधीन किसी विद्यालय से इंटर या 12वीं कक्षा में हो | तभी वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है
नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2021
इस योजना के अंतर्गत अब तक उत्तराखंड में कुल 2659 स्कूल पंजीकृत हुए है जिसमे विद्यालयों के माध्यम से सरकार के पास अब तक 32870 आवेदन आये है | नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2021 के तहत सरकार की तरफ से दी जाने वाली धनराशि लड़की के 12 पास करने के बाद (The amount given by the government will be given after the girl passes 12 ) दी जाएगी | इस योजना के अंतर्गत छात्रा अविवाहित हो (Student unmarried ) और जिस साल आवेदन किया जा रहा है उस साल 01 जुलाई को उसकी उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए | प्यारे दोस्तों आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,दस्तावेज़ ,पात्रता आदि आपके साथ साझा करने जा रहे है |
गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत आवेदन तिथि बढ़ी
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस आर्थिक सहायता को प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कोरोनावायरस के चलते प्रदेश की बालिकाएं प्रमाण पत्र समय से नहीं बनवा पाई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत आवेदन करने से छूट गई पात्र बालिकाओं को आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत 31 जनवरी 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की विभागीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस बात की सूचना राज्य मंत्री रेखा आर्य जी द्वारा दी गई है। सभी गौरा देवी कन्या धन योजना की पात्र बालिका अब 31 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकती है। विभागीय मंत्री द्वारा इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस बैठक में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरीश सेमवाल, अपर सचिव प्रशांत आर्य, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह, उप निर्देशक एसके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मोहित चौधरी, विक्रम आदि भी शामिल थे।
Gaura Devi Kanya Dhan Scheme Online Apply
नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2021 का लाभ राज्य की ग्रामीण क्षेत्रो की SC ,ST ,BPL ,OBC वर्ग की लड़किया उठा सकती है जिनके परिवार की वार्षिक आय 15976 रूपये (Annual family income Rs 15976) होनी चाहिए और नगरीय क्षेत्र की लड़कियों(Urban girls) के परिवार की वार्षिक आय 21206 रूपये होनी चाहिए | उत्तराखंड की जो इच्छुक लाभार्थी इस Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Scheme 2021 का लाभ उठाना चाहती है तो वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है |इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता सीधे कन्या के बैंक अकाउंट में पंहुचा दी जाएगी |इसलिए आवेदिका का बैंक अकाउंट होना चाहिए |
Gaura Devi Kanya Dhan Yojana में आवेदन
इस योजना के अंतर्गत बालिकाओ को लाभ पहुंचाने के लिए उत्तरखंड सरकार ने 30 नवम्बर आवेदन की तिथि निर्धारित की है। राज्य की जिस बालिका ने इस वर्ष 12 वी परीक्षा पास कर ली है वह लड़किया 30 नवंबर तक इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती है। आवेदन करने वाली इन बालिकाओ को इस योजना के तहत 51 हज़ार रूपये की धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत बालिका के जन्म से 6 महीने के भीतर आवेदन करने वाले परिवार को 11 हज़ार रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल से 30 नवंबर तक आवेदन करना होगा।
Uttrakhand Free Laptop Yojana
उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2021 का उद्देश्य
जैसे की आप लोग जानते है कि बहुत से ऐसे लोग है जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बेटी को उच्च शिक्षा प्रदान नहीं कर पाते और कभी लड़कियों के पैदा होने के बाद उन्हें कुछ स्थानों पर बोझ माना जाता है। जिससे वजह से भ्रूण हत्या कर दी जाती है |इस सभी परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2021 को शुरू किया गया है | इस योजना के ज़रिये सरकार द्वारा 12 विपास करने के बाद 50 ,000 रूपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करना | इस धनराशि से गरीब लोग की बेटी की शादी में कुछ योगदान होगा या इस योजना के तहत धनराशि प्राप्त करके लड़किया उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकती है इस Gaura Devi Kanya Dhan Scheme 2021 के ज़रिये लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना |
प्राप्त आवेदनो की जानकारी
श्रेणी का नाम | कुल प्राप्त आवेदन | कुल स्वीकृत आवेदन | कुल लाभान्वित आवेदन |
एस सी | 7581 | 6122 | 2366 |
एस टी | 1920 | 1674 | 723 |
सामान्य एंव ओबीसी | 23369 | 16116 | 10078 |
अनुदान वितरण की जानकारी
श्रेणी का नाम | कुल वितरित राशि |
एस सी | 118300000 |
एस टी | 36150000 |
सामान्य एंव ओबीसी | 503900000 |
Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Scheme के लाभ
- इस योजना का लाभ उत्तराखंड की अनुसूचित जाति,अनुसचित जन जाति और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले BPL (SC ,ST ,EWS ) वर्ग की लड़कियों को प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति,अनुसचित जन जाति और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले BPL (SC ,ST ,EWS ) वर्ग की लड़कियों को सरकार द्वारा 50000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- छात्रा राज्य में स्थित केंद्र सरकार /राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड के अधीन किसी विद्यालय से इंटर या 12वीं कक्षा की होनी चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता सीधे कन्या के बैंक अकाउंट में पंहुचा दी जाएगी |इसलिए आवेदिका का बैंक अकाउंट होना चाहिए |
उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2021 की पात्रता
- आवेदिका उत्तराखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए |
- उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2021 के तहत ग्रामीण क्षेत्र की आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय 15976 रूपये होनी चाहिए तथा शहरी क्षेत्र की आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय 21206 रूपये होनी चाहिए |
- आवेदिका अनुसूचित जाति,अनुसूचित जन जाति और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले BPL वर्ग की होनी चाहिए |
- बालिका 12 कक्षा की छात्रा होनी चाहिए |
- Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2021 के अंतर्गत छात्रा अविवाहित हो (Student unmarried ) और जिस साल आवेदन किया जा रहा है उस साल 01 जुलाई को उसकी उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए
Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Scheme 2021 के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- जिनके पास बीपीएल कार्ड है उनका बीपीएल कार्ड
- परिवार रजिस्टर की नक़ल की मूल प्रति
- हाई स्कूल अंक तालिका की छायाप्रति
- वोटर आईडी कार्ड
- विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा निर्गत नामांकन संख्या /रोल नंबर प्रति
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Modi Yojana 2020
Download Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Application Form
राज्य की जो लड़किया इस Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2021 के तहत आवेदन करना चाहती है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे और इस योजना का लाभ उठाये |
- गौरा देवी कन्या धन योजना में आवेदन अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से या ऑनलाइन किया जा सकता है.| ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |इस होम पेज पर आपक आवेदन पत्र का ऑप्शन दिखाई देगा इस ऑप्शन पर क्लिक करे |
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके समाने Application Form की पीडीएफ फाइल खोज जायेगा | इसके बाद आपको यहाँ से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करे |
- फिर Application Form में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आवेदिका का नाम ,पिता का नाम ,पिता का व्यवसाय आदि भरनी होंगी |
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ों की फोटो कॉपी को अटैच करके अपने स्कूल के अध्यापक या संबंधित विकास खंड कार्यालय या सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पास जमाकारण होगा | इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा |
पंजीकृत स्कूलों की सूची कैसे देखे ?
- सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको नीचे पंजीकृत स्कूलों की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको अपने जिले का चयन करना होगा जिले का चयन करने के बाद आपके सामने पंजीकृत स्कूलों की सूची खुल जाएगी।
संपर्क करें
Designation Name | Office Address | Phone/Fax | |
Nodal Officer IT Cell-Social Welfare and Tribal Welfare | Bhagat Singh Colony, MDDA ,Dalanwala Dehradun-248001, Uttarakhand | Phone: 0135-2674121, 2674122, 2669764 WhatsApp No: 6395221188 Toll free No: 1800-180-4236 |
itcell[hypen]swd[hypen]uk[at]nic[dot]in or swditcell[at]gmail[dot]com |