Gold Rate Today भारत में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन पिछले साल कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन के दौरान सोने और चांदी की कीमतों ने आसमान छू लिए थे। सोने और चांदी की कीमतें lockdown सर्वाधिक रही थी। अब धीरे-धीरे सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। Gold Rate Today के बारे में जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
Gold Rate Today: सोने की कीमत में लगातार गिरावट
साल 2021 में सोने की कीमत में काफी गिरावट देखने को मिली है। फरवरी का तीसरे सप्ताह जब से शुरू हुआ है। तब भी सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट रही है। फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह में सोमवार के दिन ₹99 की गिरावट प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई और उसके पश्चात मंगलवार के दिन सोने की कीमत में ₹ 214 की भारी गिरावट दर्ज हुई है।सोने की कीमत में मंगलवार में हुई गिरावट के पश्चात अब सोना ₹ 46877 प्रति 10 ग्राम है।
Silver Rate Today
चांदी की कीमत में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। लेकिन फरवरी के तीसरे सप्ताह में चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी ₹ 68426 प्रति किलो थी। लेकिन सोमवार को ₹ 646 प्रति किलो पर बढ़ोतरी हुई है। और उसके पास चांदी की कीमत ₹69072 प्रति किलो हो गई है।
यह भी पढें:- JNVU B.SC Final Year Exam Date, जानिए इस साल कॉलेज में कब होगी परीक्षा
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत लगभग 1819 अमेरिकन डॉलर प्रति ऑस्ट पर है और चांदी की कीमत में पिछले कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत 27.48 अमेरिकन डॉलर प्रति औस है।