Homeअध्यात्मक न्यूज़20 या 21 अक्टूबर करवा चौथ कब है 2024, जाने सही तारीख...

20 या 21 अक्टूबर करवा चौथ कब है 2024, जाने सही तारीख / Karva Chauth Kab Hai

करवा चौथ कब है 2024 : हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का एक अलग ही महत्व होता है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। करवा चौथ के दिन प्रत्येक सुहागिन महिला अपने पति के लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस पर्व को खास तौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है।

करवा चौथ व्रत के दिन सभी सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और रात को चांद निकलने के बाद ही इस व्रत को तोड़ा जाता है। व्रत तोड़ने के दौरान महिलाएं छलनी से चांद की दर्शन करती हैं और पूजा संपन्न करती हैं। करवा चौथ व्रत पति पत्नी के प्यार को भी दर्शाता है। इस बार करवा चौथ कब है 2024 ( Karva Chauth Kab Hai ) इसको लेकर लोगों के मन में बहुत सारी कन्फ्यूजन है।

करवा चौथ कब है ? ( Karva Chauth Kab Hai )

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सभी सुहागन महिलाएं करवा माता की पूजा करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार करवा चौथ के दिन भद्रा का साया लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार चतुर्थी की शुरुआत 20 अक्टूबर सुबह 6:46 पर शुरू होगा। और इसका समापन 21 अक्टूबर को सुबह 4:16 पर होगा।

इस हिसाब से हिंदू कैलेंडर के अनुसार करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 30 अक्टूबर को भद्रा का साया भी पड़ रहा है। लेकिन आप सभी लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भद्रा का साया केवल सुबह 6:25 से लेकर 6:46 तक ही रहेगा। इस वजह से करवा चौथ के व्रत पर भद्रा का छाया का कोई प्रभाव नहीं रहेगा।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ व्रत पूजा 2024 का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 से लेकर 7:09 तक रहेगा। इस समय आप करवा चौथ पूजा की तैयारी कर सकते हैं। इस बार चंद्रोदय का समय 8:15 का है, इस समय आप चंद्र देव को अर्ध देकर अपने पति के हाथ से कुछ मीठा खाकर व्रत तोड़ सकते हैं।

Also Read : Karva Chauth Chand Time | करवा चौथ का चांद कब निकलेगा | करवा चौथ 2024

Also Read : करवा चौथ के दिन भूलकर भी ना पहने इस कलर की साड़ी, माना जाता है अशुभ

करवा चौथ 2024 : FAQ

करवा चौथ का व्रत कितनी तारीख को है 2024 में?

करवा चौथ 2024 का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा।

करवा चौथ के दिन महिलाओं को किस रंग की साड़ी पहननी चाहिए ?

करवा चौथ के दिन महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए ?

क्या करवा चौथ 2024 में भद्रा का छाया रहेगा?

करवा चौथ 2024 में पूजा के दौरान भद्रा का साया नहीं रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments