देशभर में पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लाखों की संख्या में किसान दिल्ली की बॉर्डर पर सरकार द्वारा पारित किए गए किसानों के विरोध आंदोलन कर रहे हैं। इसके अलावा किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर इस आंदोलन का हिंसा रूप दे दिया था। सरकार द्वारा लाल किला हिंसा मामला के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। सरकार ने इस मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने से पहले ₹100000 का इनाम भी घोषित किया था।
लाल किला हिंसा मामला
करीब 75 दिनों से पूरे देश भर में किसान आंदोलन चल रहा है। हजारों की संख्या में ट्रैक्टर के साथ किसान दिल्ली की बॉर्डर पर डटे हुए हैं। गणतंत्र दिवस के दिन इस आंदोलन ने हिंसा का रूप लेते हुए बॉर्डर को पार कर दिया और लाल किले पर अफरा-तफरी मचा दी थी। लाखों की संख्या में ट्रैक्टरों पर सवार किसान लाल किले पर जाकर तिरंगे झंडे के साथ-साथ सिख समुदाय के झंडे को लालकिले की प्राचीर से लहराया था। इसके अलावा इस मामले में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे और किसानों ने पुलिसवालों के खिलाफ हथियार निकाल दिए,कई लोग घोड़े पर सवार होकर तलवारबाजी करने लगे। तो कोई पुलिस वालों पर लाठियां बरसाने लगे।
यह भी पढें:- Today Petrol Diesel Price अलग-अलग शहरों के पेट्रोल व डीजल के दाम यहां देखें
लाल किला में हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लाल किला हिंसा मामला के पीछे जिसका मास्टरमाइंड था। वह 15 दिन तक फरार रहा था। लेकिन दिल्ली पुलिस प्रशासन ने दीपू सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है। दीपू सिद्धू को गिरफ्तार करने के लिए ₹100000 का इनाम भी घोषित किया गया था। सूत्रों के अनुसार पता चला है, कि दीपू सिद्धू एक पंजाबी अभिनेता है। जिनका जन्म सन 1984 में पंजाब के मुस्तफा जिले में हुआ है। इन्होंने अपने जीवन में कानून की पढ़ाई की है और मिस्टर इंडिया कांटेस्ट का खिताब भी हासिल कर चुके हैं। मॉडलिंग के क्षेत्र में दीपू सिद्धू को बेहतरीन सफलता मिली है। इस पंजाबी अभिनेता को लाल किले पर हिंसा फैलाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।