Homeलेटेस्ट न्यूज़पेट्रोल डीजल के दाम इस दिन से होगा सस्ता, सरकार की तरफ...

पेट्रोल डीजल के दाम इस दिन से होगा सस्ता, सरकार की तरफ से बड़ी खबर?

पेट्रोल डीजल के दाम: कच्चे तेल में भारी गिरावट को देखते हुए अब भारत बाजार में पेट्रोल डीजल के सस्ते होने की चर्चा तेज हो गई है। पिछले 3 साल में ऐसा पहली बार है कि जब प्रति बैरल के भाव में 70 डॉलर की कमी आई है। कच्चे तेल में गिरावट को देखते हुए अब सरकार बहुत ही जल्द पेट्रोल डीजल को सस्ते को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम की वजह से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में कमी पिछली बार 14 मार्च को की गई थी। पिछली बार पेट्रोल डीजल के दाम में दो-दो रुपए की कमी की गई थी। ऐसे में अब जब कच्चे तेल में गिरावट हुई है तो जनता की उम्मीद अब फिर से बढ़ गई है कि जल्दी पेट्रोल डीजल के भाव गिरेंगे।

पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर सरकार की तरफ से बड़ी अपडेट

पेट्रोल डीजल के भाव के लेकर पिछले कुछ दिनों से जनता के बीच चल रही चर्चा को देखते हुए अब सरकार की तरफ से बड़ी खबर सामने आईहै। अब सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि पेट्रोल डीजल के भाव कब कम होंगे। पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन के अनुसार आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमत में कमी की वजह से पेट्रोल कंपनियां पेट्रोल और डीजल का भाव कम करने का विचार कर सकती है।

पेट्रोल डीजल के भाव के लेकर एक बात और सामने आई है कि हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल के भाव में गिरावट देखी जा सकती है। क्योंकि कच्चे तेल की भाव कम होने की वजह से अगर पेट्रोल और डीजल का भाव गिरता है तो इसमें कंपनियों का कोई नुकसान नहीं होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर के शुरुआती दिनों में पेट्रोल डीजल के भाव गिर सकते हैं।

कच्चे तेल मार्जिन में सुधार

भारत के कई राज्य में पेट्रोल के दाम ₹100 से ऊपर हैं और वहीं डीजल का भाव ₹90 से अधिक है। ऐसे में कई राज्य पेट्रोल और डीजल के भाव गिरने का इंतजार कर रहे हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है और अपनी जरूरत का 87% तेल भारत आयात करता है। भारत रूस सहित दूसरी उन्हीं कंपनियों से तेल खरीदने में इच्छुक है जो काम भाव में तेल देना चाहती हैं।

भारत अपनी जरूरत का सबसे अधिक तेल रूस से खरीद रहा है। क्योंकि रूस भारत को तेल खरीदने पर छूट दे रहा है। भारत यूक्रेन युद्ध से पहले रूस से केवल एक परसेंट ही तेल खरीदना था लेकिन अब यह बढ़कर 42% हो गया है। अब जनता एक बार फिर से सरकार से कच्चे तेल में कोई गिरावट की वजह से आप पेट्रोल और डीजल के भाव में गिरावट का इंतजार कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments