HomeBlogPyaj Ka Bhav : प्याज पर ₹20 का बंपर उछाल, जानिए आज...

Pyaj Ka Bhav : प्याज पर ₹20 का बंपर उछाल, जानिए आज का प्याज का भाव

Pyaj Ka Bhav : सभी किसान भाइयों को राम-राम आज फिर से 19 सितंबर दिन बृहस्पतिवार का ताजा प्याज का भाव के बारे में जानकारी लेकर हाजिर हूं। दिल्ली आजादपुर मंडी में आज सुबह से ही प्याज के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। आजादपुर दिल्ली मंडी में सुबह से ही व्यापारियों का आवागमन तेज है।

आजादपुर दिल्ली मंडी में प्याज के भाव में कल की अपेक्षा आज थोड़ी सी भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। आज आजाद मंडी में प्याज के भाव में कितनी तेजी आ सकती है इसके बारे में भी चर्चा करेंगे। अब हम आपको सभी राज्य के प्याज के भाव के बारे में नीचे जानकारी देंगे।

राजस्थान प्याज का भाव

दिल्ली आजादपुर मंडी में राजस्थान प्याज का भाव की पोजीशन आज ठीक-ठाक है। राजस्थान प्याज का भाव ₹1700 पर से लेकर ₹1900 प्रति मन तक चल रहा है। फुटकर भाव की बात की जाए तो ₹42 से लेकर ₹45 प्रति किलो के हिसाब से भाव चल रहा है।

मध्य प्रदेश प्याज का भाव

दिल्ली आजादपुर मंडी में मध्य प्रदेश प्याज का भाव ₹1700 से लेकर ₹1800 के बीच चल रहा है। फुटकर की बात की जाए तो यह आपको ₹42 से लेकर ₹43 के बीच भाव है। मीडियम क्वालिटी मध्य प्रदेश प्याज का भाव₹1500 से लेकर 1600 रुपए प्रति मन के चल रहा है।

Also Read : Merta Mandi Bhav Today | आज मेड़ता मंडी का भाव | मेड़ता मंडी आज का भाव जीरा

नासिक प्याज का भाव

दिल्ली आजादपुर मंडी में नासिक प्याज का भाव में कोई ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलाहै। आजादपुर मंडी में जो कल नासिक प्याज का भाव था वही भाव आज भी चल रहा है। नासिक प्याज का भाव दिल्ली आजादपुर मंडी में आज ₹1800 से लेकर ₹1900 प्रति मन के हिसाब से चल रहा है। मीडियम क्वालिटी प्याज का भाव ₹1600 से लेकर 1700 रुपए के बीच है।

पुणे प्याज का भाव

दिल्ली आजादपुर मंडी में पुणे प्याज का भाव आज में तेजी देखी जा रही है। दिल्ली आजादपुर मंडी में जो पूरे प्याज की क्वालिटी है वह मंडी में दूसरे किसी प्याज में नहीं है। आजाद मंडी में पूरे प्याज का भाव₹1900 से लेकर ₹2000 के बीच में है। प्याज अच्छी क्वालिटी होने की वजह से इस प्याज में और अधिक तेजी देखी जा सकती है और संभावना जताई जा रही है कि इस प्याज का भाव ₹2100 तक पहुंच सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments