कोरोना वायरस को लेकर राजस्थान में मार्च 2020 से स्कूल बंद है। अभी तक स्कूल वापस नियमित रूप से शुरू नहीं किए गए हैं। हालांकि कोरोनावायरस के दौरान भी बीच में स्कूलों को कई बार खोला गया। लेकिन राजस्थान में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए स्कूलों में वापस नियमितता नहीं आई है। राजस्थान में कब शुरु होंगे स्कूल इस बात को लेकर हर व्यक्ति के मन में सवाल है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा नए साल 2021 में जारी किए गए गाइडलाइन के मुताबिक बताया गया है, कि 15 जनवरी तक स्कूल और कॉलेज राजस्थान में नहीं खोले जाएंगे। उसके पश्चात राजस्थान सरकार स्कूल व कॉलेज को खोलने का फैसला लेगी।
राजस्थान में कब शुरु होंगे स्कूल
राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर कोई निश्चित तारीख निर्धारित नहीं की गई है। राजस्थान में स्कूल लगभग 15 मार्च से बंद कर दिए गए। उसके बाद अब तक राजस्थान में स्कूल व कॉलेज वापस नहीं खुले हैं। हालांकि बीच में बोर्ड के एग्जाम और कॉलेजों में फाइनल ईयर के एग्जाम के लिए स्कूल व कॉलेजों को खोला गया था। परंतु अभी तक स्कूल व कॉलेज में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू नहीं हुई है।
सूत्रों के हिसाब से राजस्थान राज्य में स्कूल को खोलने को लेकर राजस्थान सरकार ने नया फैसला लिया है। इसके मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया है कि 15 जनवरी 2021 तक स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे और सरकार द्वारा जारी किए गए पुराने नियम यथावत रहेंगे। उसके पश्चात कुछ कंडीशन के साथ स्कूल व कॉलेज को खोला जाएगा। जब स्कूल को खोला जाएगा, तो कई प्रकार के नए नियम और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सारे प्रबंध किए जाएंगे।
ऑनलाइन क्लास रहेगी जारी
राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए नहीं अपडेट के अनुसार राज्य में स्कूल व कॉलेज 15 जनवरी 2021 तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। हालांकि राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई की सेवा जारी रहेगी। इसके अलावा सरकार द्वारा स्कूलों के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम में भी नहीं गए कि नहीं जारी की गई है। साथ ही साथ राज्य सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य रखा है। सरकार का कहना है, कि 15 जनवरी 2021 के बाद स्कूल खोलने के नए अपडेट के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों को कई नए नियमों का पालन करना होगा। उसके पश्चात ही स्कूल खोलने की अनुमति दी जाएगी।
यह भी पढें :- पुलिस कांस्टेबल 7298 पदों पर भर्ती 2021 जानिए पूरी जानकारी
[…] राजस्थान में कब शुरु होंगे स्कूल, जानि… […]
[…] यह भी पढ़े: राजस्थान में कब शुरु होंगे स्कूल, जानि… […]