बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबियत खराब हो गई थी। उन्हें शनिवार को दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। 72 साल के लालू प्रसाद का रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में कई बीमारियों का इलाज चल रहा था और अब उन्हें दिल्ली में भर्ती करवाया गया।
72 वर्ष के लालू प्रसाद यादव की तबियत हुई खराब
नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के बाद शनिवार (23 जनवरी, 2021) की रात को दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
मिली खबर के अनुसार लालू प्रसाद जी को एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर के कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है।
चारा घोटाला मामलों में दोषी करार दिए गए 72 वर्षीय लालू प्रसाद का रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में कई बीमारियों का इलाज चल रहा था।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की हालत पर डॉक्टरों की एक टीम इलाज कर रही है। उम्मीद की जा सकती है की उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से रिहा कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी RJD Chief Lalu Prasad Yadav की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर विशेष विमान से रांची पहुंचे।
लालू प्रसाद का परिवार शुक्रवार रात को मिला जिसके बाद तेजस्वी ने संवाददाताओं से कहा कि लालू जी की हालत चिंताजनक है।
लालू के परिवार ने उन्हें दिल्ली ले जाने की व्यवस्था में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार की मदद मांगी।