मौसम की गतिविधियां: आज कल का मौसम कोई स्थाई नहीं है पता नहीं मौसम कब कैसी चाल चले इसलिये हर कोई आज मौसम की गतिविधियां जानना चाहता है, मौसम विभाग के विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि पूर्वोत्तर भारत में असम के पास एक चक्रवाती क्षेत्र हवाओं में बना हुआ दिखाई दे रहा है, इसके अलावा देेेश के राज्य मध्य महाराष्ट्र और इससे लगे हुए मराठावाडा पर भी एक चक्रवर्ती सिस्टम सक्रिय दिखाई दे रहा है, इसके साथ ही आपको बता दें कि भूमध्य रेखा के पास से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण से पश्चिमी भागों तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई दिखाई दे रही है|
गुजरे 24 घंटों के दौरान कैसी रहीं मौसम की गतिविधियां
मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि गुजरे 24 घंटों के दौरान देश के राज्य ओड़ीसा मैं कई जगहों पर गरज के साथ हल्की बरसात देखने को मिली है इसके साथ ही आपको बता दें कि देश के राज्य झारखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार दीप समूह के कुछ जगहों पर हल्की बरसात हुई, ठीक इसी तरह देश की राज्य पश्चिम बंगाल में भी छिटपुट बरसात देखने को मिली|
देश के राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, और पंजाब के कुछ भागों में शीत लहर का प्रकोप विगत 30 जनवरी को भी जारी रहा, गुजरात और राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण शीतलहर का प्रकोप भी साफ तौर पर देखने को मिला, वही उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और पंजाब के कुछ जगहों में घना कोहरा छाया हुआ दिखाई दिया|
जिसके चलते आवागमन करने वाले नागरिकों को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ा एवं वाहनों से फर्राटा भरने वाले लोग सर्दी के कारण ठिठुरे से दिखाई दिए, ट्यूशन के लिए छात्र-छात्राएं भी अपने वाहनों से आवागमन करते दिखे, देश के इन भागों में कहीं कहीं पर छाए घने कोहरे की वजह से रेल, सड़क, हवाई यात्रा भी बाधित हुई, बताते चलें कि देश के राज्य मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों में जमकर पाला पडता हुआ देखा गया है|
अगले 24 घंटों के दौरान कैसी रहेंगी मौसम की गतिविधियां
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि मौसम की गतिविधियां अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, तटीय ओड़िशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, अंडमान निकोबार दीप समूह एवं दक्षिण तटीय तमिलनाडु के कुछ भागों में हल्की बरसात की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है, जिसके चलते आवागमन करने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
31 जनवरी की शाम से देश के राज्य गिलगित बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख बा जम्मू कश्मीर में हल्की बरसात और बर्फबारी शुरू होने की संभावना बनती नजर आ रही है, मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रों में 1 फरवरी से गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि देश के राज्य मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ भागों में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है, बताते चलें कि अगले चौबीस घंटों के दौरान देश के राज्य मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ भागों में जमकर पाला पड़ रहा है|
ये भी पढें:- टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा की ग्लैमरस तस्वीरें देखकर फैंस हुए दीवाने