Homeक्रिकेट न्यूज़Women T20 World Cup 2024 Schedule : 3 अक्टूबर से शुरू होगा...

Women T20 World Cup 2024 Schedule : 3 अक्टूबर से शुरू होगा 2024 टी20 वर्ल्ड कप, जानिए T20 वर्ल्ड कप 2024 मैच शेड्यूल

Women T20 World Cup 2024 Schedule : महिला T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत यूएई में 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस बार महिला T20 वर्ल्ड कप में 10 टीम भाग ले रही है। पिछली बार की T20 वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इस बार प्रबल दावेदार माने जा रही है।

पिछले महिला T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया था। महिला क्रिकेट टीम पिछले वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक सफर तय किया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस बार T20 वर्ल्ड कप में वर्ल्ड कप जीतने की पूरी कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम पिछले तीन संस्करण से T20 वर्ल्ड कप पर कब्जा कर रही है। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा की इस बार महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का विजेता कौन बनेगा है।

महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 में कितनी टीम होंगी शामिल ?

यूएई में खेले जा रहे हैं महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 में 10 टीम में भाग लेगी। T20 वर्ल्ड कप 2024 में फाइनल सहित 23 मैच खेले जाएंगे। इन 10 टीमों को ग्रुप ए, ग्रुप बी में पांच पांच टीमों के साथ बांटा गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ग्रुप ए में रखा गया है जिसका उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान टीम से होगा। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज टीम है।

Also Read : IPL Mega Auction से पहले सनराइजर्स हैदराबाद किसको-किसको करेगी रीटेन, आ गई 4 नामो की लिस्ट!

T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का मुकाबला कब कहां और किससे है।

T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को ग्रुप ए में चार मैच खेलने हैं। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। वही दूसरा मुकाबला 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ, 9 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ और ग्रुप ए का आखिरी मैच 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 मैच शेड्यूल

  • 3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
  • 3 अक्टूबर गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह
  • 4 अक्टूबर, शुक्रवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई
  • 4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
  • 5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह
  • 5 अक्टूबर, शनिवार, आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह
  • 6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
  • 6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
  • 7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह
  • 8 अक्टूबर, मंगलवार, आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह
  • 9 अक्टूबर, बुधवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
  • 9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई
  • 10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह
  • 11 अक्टूबर, शुक्रवार, आस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई
  • 12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह
  • 12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई
  • 13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
  • 13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम आस्ट्रेलिया, शारजाह
  • 13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम आस्ट्रेलिया, शारजाह
  • 14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
  • 15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज
  • दुबई 17 अक्टूबर, गुरुवार, पहला सेमीफाइनल
  • दुबई 18 अक्टूबर, शुक्रवार, दूसरा सेमीफाइनल
  • शारजाह 20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments