सन ऑफ सरदार 2

सन ऑफ सरदार 2 की कामयाबी पर चारों तरफ से मंडराया खतरा एक तरफ सैयारा तो दूसरी तरफ धड़क 2 क्या है पब्लिक का रिस्पांस

जिस समय सन ऑफ सरदार 2 रिलीज की जाएगी उस समय धड़क 2 भी रिलीज हो रही है। ऐसे में यह अजय देवगन के लिए बहुत ही मुश्किल स्थिति बन सकती है। इसी वजह से सन ऑफ सरदार 2 रिलीज करने के लिए इसकी रिलीज डेट को टाला गया क्योंकि इसकी कामयाबी के लिए कई सवाल सामने आ रहे हैं। 

अजय देवगन बॉलीवुड की एक जानी मानी हस्ती है।  हाल ही में सन ऑफ सरदार 2 के लिए अजय देवगन का नाम काफी ज्यादा सामने आ रहा है। आपको बता दे की अजय देवगन की लंबे समय के बाद 1 अगस्त को सन ऑफ सरदार 2 रिलीज होने जा रही है। सन ऑफ सरदार 2012 में रिलीज हुई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि सन ऑफ सरदार 2 के साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 भी रिलीज की जा रही है। आपको बता दे की सन ऑफ सरदार 2 पहले 25 जुलाई को रिलीज होनी थी जिसको रीशेड्यूल कर दिया गया है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण सैयारा फिल्म रही है क्योंकि उसकी धमाकेदार कमाई हुई है जिसकी वजह से सन ऑफ सरदार 2 के  मेकर्स ने इस फिल्म को रीशेड्यूल कर दिया।

सन ऑफ सरदार 2 को कैसा मिला रिस्पांस

जिस समय सन ऑफ सरदार 2 का प्रमोशन टीचर सामने आया था तब पब्लिक का इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पांस दिया गया था। हालांकि इसका कोई खास पॉजिटिव रिएक्शन नहीं मिला। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म में अजय देवगन को छोड़कर ओरिजिनल सन ऑफ सरदार का कोई भी कास्ट मेंबर नहीं जोड़ा गया है। इस फिल्म के लगभग चार गाने भी रिलीज हो चुके हैं लेकिन पब्लिक का कोई खास रिस्पांस नहीं मिला है। इस फिल्म की अधिकतर आलोचना की गई है क्योंकि इस फिल्म मे अजय देवगन अपनी उम्र से 23 साल छोटी हीरोइन के साथ लव इंटरेस्ट रोल प्ले कर रहे हैं। 

क्या सन ऑफ सरदार 2 का हो सकता है नुकसान

आपको बता दे कि जिस समय सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हो रही है उस समय धड़क 2 भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी। ऐसे में देखा जाए तो सैयारा फिल्म की तरह इस फिल्म में भी एक यंग लव स्टोरी दिखाई गई है और इसके गाने भी काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।  धड़क 2 का ट्रेजर लोगों को ज्यादा पसंद आया है जिसे काफी ज्यादा अच्छा रिस्पांस भी मिला है। ऐसे में सबसे बड़ी टेंशन सन ऑफ सरदार 2 के लिए है। हालांकि देखा जाए तो अजय देवगन की यह फिल्म लाइट पारिवारिक कॉमेडी है। अब देखना यह है कि आने वाले समय में यह फिल्म थिएटर पर कितना कमाल दिखा पाती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *