RRB ALP ADMIT CARD 2026
RRB ALP ADMIT CARD 2026

RRB ALP ADMIT CARD 2026 : आरआरबी रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड पर बड़ी अपडेट, नोट कीजिए सीबीटी 1 एग्जाम डेट्स

RRB ALP ADMIT CARD 2026 : आरआरबी रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड पर बड़ी अपडेट, नोट कीजिए सीबीटी 1 एग्जाम डेट्स – रेलवे लोको पायलट परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों कैंडिडेट के लिए RRB ALP ADMIT CARD 2026 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। आप सभी कैंडिडेट को बताना चाहता हूं कि रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली सीबीटी 1 एग्जाम डेट्स घोषित कर दी गई है। एग्जाम डेट्स घोषित होने के बाद सभी कैंडिडेट आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार कर रहे हैं जो की आज या कल में कभी भी जारी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं RRB ALP ADMIT CARD 2026 कब जारी होगा।

जानकारी (Details)विवरण (Full Update)
परीक्षा का नामRRB Assistant Loco Pilot (ALP) Exam 2026
एडमिट कार्डRRB ALP Admit Card 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन (Computer Based Test)
CBT 1 Exam Dates13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026
परीक्षा शिफ्ट टाइमिंगशिफ्ट 1: सुबह 9:00 बजेशिफ्ट 2: दोपहर 12:30 बजेशिफ्ट 3: शाम 4:30 बजे
कुल पदों की संख्या9970 पद
चयन प्रक्रियाCBT 1 → CBT 2 → दस्तावेज सत्यापन → मेडिकल टेस्ट → फाइनल मेरिट
कुल प्रश्न75 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
परीक्षा अवधि60 मिनट
विषय (Subjects)गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता
नेगेटिव मार्किंग1 गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे
एडमिट कार्ड डाउनलोड वेबसाइटwww.rrbcdg.gov.in
डाउनलोड के लिए जरूरी जानकारीरजिस्ट्रेशन नंबर, DOB, कैप्चा कोड

सीबीटी 1 एग्जाम डेट्स घोषित

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 एग्जाम परीक्षा डेट घोषित कर दी गई है। सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी 16 फरवरी 17 फरवरी एवं 18 फरवरी 2026 को पूरे देश भर में अलग-अलग केंद्रो में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से और परीक्षा की दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से और परीक्षा की तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 से शुरू होगी। सीबीटी 1 एग्जाम परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी आपको ऑप्शन वेबसाइट पर प्राप्त हो जाएगी इसके अलावा आपको एडमिट कार्ड पर भी पूरी दिशा निर्देश प्राप्त होंगे।

चयन प्रक्रिया एवं कुल पदों की संख्या

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट वैकेंसी 2026 चयन प्रक्रिया के तहत कैंडिडेट को सबसे पहले सीबीटी 1 एवं सीबीटी 2 कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम देना होगा। एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट को आगे दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन सभी प्रक्रिया में क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी इसके बाद इनका डायरेक्टर चयन होगा। रेलवे स्टेशन लोको पायलट वैकेंसी 2026 के तहत 9970 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।

Also Read : हरियाणा में ग्रुप सी स्टेनोग्राफर पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

RRB ALP ADMIT CARD 2026 : एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें ?

आरआरबी की तरफ से आयोजित की जाने वाली RRB ALP Exam Admit CARD डाउनलोड करने के लिए आप नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • कैंडिडेट सबसे पहले आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in ओपन करें।
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का एक्टिव लिंक मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा वहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करके नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा आप इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

सीबीटी 1 एग्जाम पैटर्न

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली सीबीटी 1 एग्जाम मे कैंडिडेट से 75 बहुविकल्पी क्वेश्चन पूछे जाएंगे। कैंडिडेट को इस एग्जाम के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड आयोजित होगी। इस परीक्षा में कैंडिडेट को गणित रिजनिंग सामान्य विज्ञान सम्मान जागरूकता से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाएंगे। कैंडिडेट को ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां पर नेगेटिव मार्किंग रहेगी। यानी कि अगर आपका कोई क्वेश्चन गलत होता है तो सही क्वेश्चन से 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *