Ayushman Card Documents : भारत सरकार की तरफ से गरीब और जरूरतमंद लोगों को फ्री इलाज के लिए ₹500000 दिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा गरीब लोगों को अच्छे हॉस्पिटल में इलाज करने के लिए आयुष्मान कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। अगर आप आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 5 लाख का फ्री इलाज का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है। अभी भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है जिसके तहत आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको किन-किन डॉक्यूमेंट ( Ayushman Card Documents ) की आवश्यकता पड़ती है और आप आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं इसके बारे में संपूर्ण जानकारी आपको नीचे मिलेगी।
आयुष्मान कार्ड योजना क्या है?
आयुष्मान कार्ड योजना को भारत सरकार के द्वारा लॉन्च की गई है, सरकार इस योजना के तहत पूरे भारतवर्ष में गरीब लोगों को अच्छा इलाज मिल सके इसके लिए आयुष्मान कार्ड योजना की शुरुआत की है। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को अच्छे हॉस्पिटल में इलाज करने के लिए ₹500000 तक का सुविधा मिलती है। भारत सरकार के द्वारा पूरे भारतवर्ष में आयुष्मान कार्ड योजना के तहत अस्पताल को लिस्ट किया गया है जहां पर आप आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अपना फ्री इलाज करा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज ( Ayushman Card Documents )
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास नीचे बताया गया सभी जरूरी दस्तावेज होनी चाहिए –
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- इनकम प्रूफ
- श्रमिक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड मोबाइल नंबर के साथ लिंक होना चाहिए
- मोबाइल नंबर
आयुष्मान कार्ड योजना पात्रता ( Ayushman Card Eligibility )
- आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ पूरे भारतवर्ष में जरूरतमंद लोगों को मिलता है।
- अगर आपके पास बीपीएल कार्ड है तो आप आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ ले सकते हैं।
- अगर आपके परिवार में 16 से 59 वर्ष उम्र के बीच कोई भी व्यक्ति कमाने वाला नहीं है तो आप आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ ले सकते हैं।
- अगर किसी परिवार में कोई व्यक्ति विकलांग है और कोई कमाने वाला स्वस्थ व्यक्त नहीं है तो आप आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ ले सकते हैं।
- अगर आपके पास रहने के लिए एक कमरे का घर है तो आप योजना का लाभ ले सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड योजना के फायदे
- आयुष्मान कार्ड योजना में आपको ₹500000 तक फ्री इलाज मिलता है।
- आयुष्मान कार्ड योजना के तहत आप सभी तरह की फ्री टेस्ट करा सकते हैं।
- आयुष्मान कार्ड योजना के तहत इलाज में लगने वाली सभी दवा फ्री होती है।
- आयुष्मान कार्ड योजना के तहत आपको हॉस्पिटल में एक रुपए का चार्ज नहीं देना पड़ता है।
- आयुष्मान कार्ड योजना के तहत अस्पताल में बेड चार्ज रूम चार्ज खाने-पीने का सभी तरह का कवर फ्री मिलता है।
आयुष्मान कार्ड योजना के लिए आवेदन अप्लाई कैसे करें ?
- आयुष्मान कार्ड योजना अप्लाई करने के लिए आप सबसे पहले आयुष्मान भारत बेनिफिशियरी का पोर्टल ओपन करें और यहां पर बेनिफिशियरी क्षेत्र पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां पर आप अपना आधार कार्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब आपका आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिससे आप वेरीफाई करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां पर आपको सबसे पहले अपना राज फिर जिले सेलेक्ट करना है।
- अब आपके सामने आयुष्मान कार्ड योजना पात्रता की सूची लिस्ट ओपन हो जाएगी, यहां पर आप अपना आधार कार्ड नंबर डालकर पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- अगर आपका पात्रता सूची में नाम शामिल है तो यहां पर आपको अप्लाई Now का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होगा आप आवेदन फार्म में अपनी पर्सनल डिटेल दर्ज करें इसके बाद मांगेगा सभी दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- सारी प्रक्रिया कंप्लीट होने के बाद आप आवेदन फॉर्म सबमिट करें और एक सप्ताह के अंदर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।