Lg Electronics IPO : एलजी इलेक्ट्रॉनिक इंडिया कंपनी की भारतीय शेयर मार्केट में धमाकेदार एंट्री हुई है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ मे पैसा लगाने वाले सभी निवेशकों की दिवाली से पहले बल्ले बल्ले हैं। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ 50% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का इश्यू प्राइस ₹1140 के मुकाबले ₹1710 पर में लिस्ट हुआ है। निवेशकों को सीधा एक लॉट पर पर 7410 का फायदा हुआ है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के आईपीओ के लेकर पहले से ही निवेशकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा था। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर पर 37% का प्रीमियम दिख रहा था। कंपनी के शेयर अलॉट होने के बाद अब निवेशकों के मन में अलग तरह का उत्साह है क्योंकि दिवाली से पहले सभी निवेशकों की बड़ी लॉटरी हाथ लगी है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ अलॉट होने के बाद अब निवेशकों को अभी रुकना चाहिए या फिर प्रॉफिट बुक करके निकल जाना चाहिए इसके बारे में जानते हैं –
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ लिस्टिंग
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने अपना आईपीओ का इश्यू प्राइस 1140 रुपए प्रति शेयर रखा था, आईपीओ की लिस्ट होने के बाद अब तक आईपीओ ने 1749 का High और 1650 रुपए को Low छुआ है। आईपीओ लिस्ट होने के बाद कंपनी का मार्केट कैप कुल ₹116007 करोड रुपए पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें – लॉन्ग टर्म के लिए इन स्टॉक पर करें निवेश, मिलेगा 40% तक रिटर्न
प्रॉफिट बुक करें या निकल जाना उचित है ?
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार क्योंकि आईपीओ का इतना बड़ा लिस्टिंग हुई है तो ऐसी स्थिति में निवेशकों को अभी थोड़ा और प्रॉफिट बनाने का मौका मिलेगा। अगर आप शॉर्ट टाइम के लिए आईपीओ से पैसा कमाना चाहते हैं तो इस समय आपको 50% का रिटर्न मिल रहा है इसलिए आपको प्रॉफिट बुक करके निकल जाना चाहिए।
अगर कोई निवेशक लॉन्ग टर्म निवेश करने के बारे में सोच रहा है तो उसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना और बेहतर रहेगा। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का मार्केट वैल्यू बहुत ही अच्छा है इसके बिजनेस ग्रोथ में भी अच्छी उछाल देखी गई है इसलिए आप इस कंपनी को शेर को अभी होल्ड कर कुछ दिनों के लिए रख सकते हैं।