Homeअध्यात्मक न्यूज़Karva Chauth Ke Liye Saree : करवा चौथ के दिन भूलकर भी...

Karva Chauth Ke Liye Saree : करवा चौथ के दिन भूलकर भी ना पहने इस कलर की साड़ी, माना जाता है अशुभ

Karva Chauth Ke Liye Saree : करवा चौथ का इंतजार सभी शादीशुदा महिलाओं को होता है। करवा चौथ के दिन सभी शादीशुदा महिलाएं निर्जला व्रत रहती हैं और अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। यही वजह है कि करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष महत्व रखता है।

इस दिन सभी शादीशुदा महिलाएं सुबह से ही अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके चंद्रमा को अर्ध देती है और उसके बाद अपने पति के हाथ का पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती है। इस दिन सभी महिलाएं सुंदर देखने के लिए सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनती हैं। करवा चौथ की शुभकामना अवसर पर अधिकतर महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनती है।

कभी-कभी कुछ महिलाएं अनजाने में करवा चौथ के दिन कुछ ऐसे कलर के साड़ी पहन लेती है जो उनके लिए अशुभ होता है। करवा चौथ के दिन किन कलर के साड़ी नहीं पहननी चाहिए इसके बारे में जानते हैं।

करवा चौथ के दिन इस कलर की साड़ी नहीं पहनी चाहिए ?

काला रंग की साड़ी

हिंदू धर्म में किसी भी त्यौहार या धार्मिक उत्सव में काले कलर के वस्तु का पहनना मना है। इसीलिए करवा चौथ के दिन आप सभी महिलाओं को काली कलर की साड़ी का पहनना नहीं चाहिए। इसके अलावा काले कलर की कोई भी वस्तु इस दिन ना पहने।

Also Read : 20 या 21 अक्टूबर करवा चौथ कब है 2024, जाने सही तारीख / Karva Chauth Kab Hai

Also Read : Karva Chauth Chand Time | करवा चौथ का चांद कब निकलेगा | करवा चौथ 2024

भूरे रंग की साड़ी

करवा चौथ के दिन आप सभी महिलाओं को भूलकर भी भूरे रंग की साड़ी नहीं पहनी चाहिए। माना जाता है कि भूरे रंग पर राहु केतु का प्रभाव होता है। राहु केतु की वजह से देवताओं को भी परेशानी होतीहै। यही वजह है कि हमें करवा चौथ के दिन भूरे रंग की साड़ी नहीं पहनी चाहिए।

Also Read : पितृपक्ष में इन चीजों का करे दान, पूर्वज होंगे प्रसन्न

सफेद रंग की साड़ी

करवा चौथ के दिन आप सभी महिलाओं को गलती से भी सफेद रंग की साड़ी नहीं पहनी नही चाहिए। अधिकतर विवाहित महिलाएं करवा चौथ के दिन अलग दिखाने के लिए सफेद रंग साड़ी पहन लेती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सफेद रंग के वस्त्र इस धार्मिक अवसर पर पहनने पर आपको लाभ के जगह हानि पहुंचा सकती है।

नीले रंग की साड़ी

किसी भी धार्मिक या पूजा के शुभ अवसर पर गहरा नीला रंग बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसलिए आप सभी विवाहित महिलाएं करवा चौथ की अवसर पर नीले रंग की साड़ी ना पहने। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार आप सभी महिलाएं करवा चौथ के मौके पर केवल लाल रंग के पोशाक का ही इस्तेमाल करें।

नोट : आप सभी लोगों के लिए यह जानकारी अलग-अलग शास्त्रों के द्वारा बताई गई बातों से ली गई है। बड़े-बड़े ज्योतिषाचार्य की सलाह के बाद यह जानकारी आप सभी विवाहित महिलाओं के लिए दी गई है। अगर आप करवा चौथ के शुभ अवसर पर अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हैं तो आपके ऊपर बताए गए इन कलर की साड़ियों को नहीं पहनना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments