Bombay High Court Vacancy 2025
Bombay High Court Vacancy 2025

Bombay High Court Vacancy 2025 : बॉम्बे हाई कोर्ट ड्राइवर चपरासी क्लर्क 2300 से अधिक पदों के लिए बंपर भर्ती, इस डेट से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Bombay High Court Vacancy 2025 : अगर आप गवर्नमेंट नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका है। बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से ड्राइवर चपरासी क्लर्क खाली पड़े 2300 से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और कैंडिडेट को आवेदन अप्लाई करने के लिए 15 जनवरी 2026 तक समय मिलेगा। बॉम्बे हाई कोर्ट वैकेंसी 2025 ( Bombay High Court Vacancy 2025 ) में दसवीं पास लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।

Bombay High Court Vacancy 2025 : पद विवरण

कुल पदों की संख्या – 2381 पद

पद का नाम – क्लर्क, चपरासी, ड्राइवर, स्टेनोग्राफर

Bombay High Court Vacancy 2025 : शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा

शैक्षिक योग्यता – जो कैंडिडेट चपरासी पद के लिए आवेदन अप्लाई करना चाहते हैं उनको दसवीं पास होना चाहिए और साथ में मराठी लिखनी एवं पढ़ने आनी चाहिए, स्टेनोग्राफर पद के लिए ग्रेजुएशन पास होना चाहिए इसके अलावा शॉर्ट हार्ड टाइपिंग 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए, ड्राइवर पद में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को 10वीं पास होना चाहिए और साथ में लाइसेंस और 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

उम्र सीमा – मुंबई हाई कोर्ट भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को अलग-अलग पदों के लिए 18 वर्ष लेकर 38 वर्ष के बीच में उम्र होनी चाहिए। आयु सीमा से अधिक जानकारी पाने के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरी जानकारी प्राप्त करें, हर पद के लिए अलग-अलग उम्र सीमा तय की गई है।

Bombay High Court Bharti 2025 : चयन प्रक्रिया एवं वेतनमान

चयन प्रक्रिया – बॉम्बे हाई कोर्ट वैकेंसी 2025 चेन प्रक्रिया के तहत कैंडिडेट को पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी इसके बाद स्किल टेस्ट पास करना होगा इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी इसके बाद कैंडिडेट का डायरेक्ट सिलेक्शन होगा।

वेतनमान – सैलरी की बात की जाए तो कैंडिडेट का सिलेक्शन होने के बाद क्लर्क पद के लिए 29200 से लेकर 92300 हर महीने सैलरी मिलेगी, स्टेनोग्राफर के लिए ₹49000 से लेकर ₹155800 हर महीने सैलरी एवं इसके अलावा उन पदों के लिए नियम अनुसार सैलरी दी जाएगी। सैलरी से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए आप ऑप्शन नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bombay High Court Bharti 2025 : आवेदन शुल्क

बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस एससी एसटी पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट के लिए ₹1000 आवेदन शुल्क सबमिट करनी होगी, आप सभी कैंडिडेट आवेदन शुल्क ऑनलाइन डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से पे कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में 530 पटवारी पदों पर होगी होगी नियुक्तियां, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन

Bombay High Court Bharti 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन अप्लाई करने की आरंभिक तारीख 15 दिसंबर 2025
  • आवेदन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2025

Bombay High Court Vacancy 2025 : आवेदन प्रक्रिया

आप सभी कैंडिडेट मुंबई हाई कोर्ट वैकेंसी 2025 में आवेदन करने से पहले सबसे पहले नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • कैंडिडेट सबसे पहले आवेदन अप्लाई करने के लिए मुंबई हाई कोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट ओपन करें।
  • ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Recruitment Section में नोटिफिकेशन मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
  • अब आपके सामने अप्लाई आवेदन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
  • आप जिस पद के लिए आवेदन अप्लाई करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें और इसके बाद आप आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरें।
  • अब आप आवेदन फार्म में मांगे गए सभी दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें और इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अब आप दोबारा आवेदन फॉर्म क्रॉस चेक करें इसके बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन क्लिक करके आवेदन फॉर्म जमा करें और प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *