BTSC Pump Operator Vacancy 2026 : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे बिहार के लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ( BTSC ) की तरफ से पंप ऑपरेटर वैकेंसी 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसके तहत आवेदन प्रक्रिया आज यानी 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए राज्य के सभी दसवीं पास युवा पंप ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है, आप सभी कैंडिडेट 31 जनवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।
BTSC Pump Operator Vacancy 2026 : वेकेंसी डीटेल्स
पद का नाम – ऑपरेटर पद
कुल पदों की संख्या – 191 पद
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) |
| पद का नाम | Pump Operator |
| कुल पद | अधिसूचना अनुसार |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 31 जनवरी 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| नौकरी स्थान | बिहार |
| आधिकारिक वेबसाइट | btsc.bihar.gov.in |
BTSC Pump Operator Vacancy 2026 : शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा
शैक्षिक योग्यता : बिहार पंप ऑपरेटर वैकेंसी 2026 में आवेदन करने के लिए कोई भी व्यक्ति जिसके पास दसवीं पास सर्टिफिकेट है, आवेदन अप्लाई कर सकता है, दसवीं पास सर्टिफिकेट के साथ-साथ कैंडिडेट के पास मशीनिस्ट एवं फिटर ट्रेड से आईटीआई का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है, अगर आपके पास यह दोनों योग्यता है तो आप पंप ऑपरेटर वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।
उम्र सीमा – बिहार पंप ऑपरेटर भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियम के अनुसार आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट को उम्र सीमा में छूट मिलेगी, अनरक्षित शिरडी से आने वाले कैंडिडेट के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष महिला और ओबीसी कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 40 वर्ष एवं एससी एसटी उम्मीदवार कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 42 वर्ष रखी गई है।
BTSC Pump Operator Vacancy 2026 एप्लीकेशन फीस एवं सिलेक्शन प्रोसेस
एप्लीकेशन फीस – बिहार पंप ऑपरेटर भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के कैंडिडेट को ₹100 आवेदन शुल्क जमा करना होगा, कैंडिडेट आवेदन शुल्क ऑनलाइन डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड यूपीआई या फिर मोबाइल वॉलेट से कर सकता है।
सिलेक्शन प्रोसेस – बिहार पंप ऑपरेटर वैकेंसी 2026 सिलेक्शन प्रोसेस के तहत कैंडिडेट को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी। कैंडिडेट से लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान गणित तकनीकी जानकारी एवं बेसिक रीजनिंग से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
BTSC Pump Operator Bharti 2026 : वेतनमान
बिहार पंप ऑपरेटर वैकेंसी 2026 कैंडिडेट का सिलेक्शन होने के बाद सातवें पे कमीशन के अनुसार वेतन मिलेगा, कैंडिडेट को मंथली वेतन 18000 रुपए से लेकर ₹25000 तक मिलेगा इसके अलावा कैंडिडेट को अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे। वेतन से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
BTSC Pump Operator Bharti 2026 : जरूरी दस्तावेज
बिहार पंप ऑपरेटर भारती 2026 आवेदन अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास नीचे बताया गया सभी जरूरी दस्तावेज होनी चाहिए –
- दसवीं पास की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- चार पासपोर्ट साइज फोटो
- आईटीआई पास सर्टिफिकेट
BTSC Pump Operator Bharti 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 31 जनवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 8 फरवरी 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 8 फरवरी 2026
- परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है
BTSC Pump Operator Recruitment 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
सभी कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरी जानकारी प्राप्त करें और इसके बाद ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज कलेक्ट करें और नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें –
- ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट ओपन करें।
- ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंप ऑपरेटर भर्ती 2026 का एक्टिव लिंक मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
- यहां पर आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर अपना नाम और ईमेल आईडी के माध्यम से नया रजिस्ट्रेशन क्रिएट करना होगा।
- नया रजिस्ट्रेशन क्रिएट होने के बाद आपके लॉगिन आईडी प्राप्त होगी और आप द्वारा लॉगिन करें और अप्लाई आवेदन फार्म के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होगा आप आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरे।
- अब आप आवेदन फार्म में मांगे गए सभी दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें और इसके बाद आप ऑनलाइन डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अपना आवेदन शुल्क जमा करें।
- सारी प्रक्रिया कंप्लीट होने के बाद आप दोबारा अपना फॉर्म क्रॉस चेक करें और इसके बाद फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ( FAQ )
बिहार पंप ऑपरेटर वैकेंसी 2026 आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी ?
बिहार पंप ऑपरेटर वैकेंसी 2026 आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसे आप ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।
पंप ऑपरेटर वैकेंसी 2026 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है ?
पंप ऑपरेटर वैकेंसी के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास और मशीनिस्ट एवं फिटर ट्रेड से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
पंप ऑपरेटर वैकेंसी 2026 चयन प्रक्रिया कैसे होगी ?
बिहार पंप ऑपरेटर वैकेंसी 2026 चयन के लिए कैंडिडेट को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी इसके बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और फिर मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद डायरेक्ट चयन होगा।
बिहार पंप ऑपरेटर वैकेंसी 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
बिहार पंप ऑपरेटर वैकेंसी 2026 के लिए बिहार का रहने वाला कोई भी दसवीं पास युवा आवेदन अप्लाई कर सकता है।
Also Read – असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां चेक करें आवेदन पात्रता सहित पूरी जानकारी