CBSE ADMIT CARD 2026
CBSE ADMIT CARD 2026

CBSE ADMIT CARD 2026 : सीबीएसई ग्रुप ए ग्रुप बी और ग्रुप सी टियर 1 परीक्षा एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस लिंक से करें डायरेक्ट डाउनलोड

CBSE ADMIT CARD 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) की तरफ से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली ग्रुप ए ग्रुप बी और ग्रुप सी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों कैंडिडेट के लिए CBSE ADMIT CARD 2026 जारी कर दिया गया है। सीबीएसई परीक्षा के लिए जिन-जिन कैंडिडेट ने आवेदन यानी रजिस्ट्रेशन कराया था वह सभी कैंडिडेट सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप सभी कैंडिडेट को मालूम होना चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड की तरफ से पहले ही 17 जनवरी 2026 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी, आप सभी कैंडिडेट ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डेट को आयोजित होगी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली ग्रुप ए ग्रुप बी और ग्रुप सी टायर 1 की परीक्षा पूरे देश भर के अलग-अलग परीक्षा केदो में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई परीक्षा 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 1 फरवरी 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। सीबीएसई परीक्षा ग्रुप ए ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत 124 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। आप सभी कैंडिडेट को बताना चाहता हूं कि परीक्षा के लिए पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से लेकर 11:30 तक चलेगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक चलेगी। इसके साथ ही आपको बताना चाहता हूं कि 1 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षा केवल एक शिफ्ट में ही आयोजित की जाएगी।

विषयविवरण
बोर्ड का नामकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा का नामCBSE Group A, Group B & Group C Tier-1 परीक्षा
एडमिट कार्ड स्थितिजारी
परीक्षा स्तरटियर 1
कुल पद124 पद
एग्जाम सिटी स्लिप जारी17 जनवरी 2026
परीक्षा तिथि31 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन / CBT
परीक्षा केंद्रपूरे भारत में विभिन्न केंद्र
पहली शिफ्टसुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
दूसरी शिफ्टदोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
1 फरवरी 2026 की परीक्षाकेवल एक शिफ्ट में
आधिकारिक वेबसाइटwww.cbse.gov.in
लॉगिन डिटेल्सएप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, कैप्चा कोड
एडमिट कार्ड साथ ले जानाअनिवार्य
जरूरी दस्तावेजएडमिट कार्ड, फोटो ID, पासपोर्ट साइज फोटो
रिपोर्टिंग टाइमपरीक्षा से 30 मिनट पहले
गलती होने परCBSE हेल्पलाइन से संपर्क करें

CBSE ADMIT CARD 2026 डाउनलोड कैसे करें ?

CBSE ADMIT CARD 2026 डाउनलोड करने के लिए आप सभी कैंडिडेट नीचे बताएं की प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें –

  • सीबीएसई परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट www.cbse.gov.in पोर्टल ओपन करें।
  • ऑफिशल पोर्टल के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का एक सेक्शन दिखाई देगा जिस पर आप क्लिक करें।
  • यहां पर सीबीएसई ग्रुप ए ग्रुप बी ग्रुप सी टियर 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का एक्टिव लिंक मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा वहां पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करना है और इसके बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा आप एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल ले।

CBSE ADMIT CARD 2026 ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बातें

  • आप सभी कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र में परीक्षा से आधे घंटा पहले पहुंचना जरूरी है।
  • परीक्षा केंद्र में आपके बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी।
  • परीक्षा केंद्र में आप एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपना एक पहचान पत्र और एक फोटो जरूर ले जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप एडमिट कार्ड में दी गई सभी इनफॉरमेशन जरूर चेक करें।
  • अगर एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की कोई मिस्टेक है तो आप सीबीएसई की ऑफिशल पोर्टल पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपना एडमिट कार्ड में मिस्टेक को सही करा सकते हैं।

Also Read : एनटीए सीएसआइआर यूजीसी नेट रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, जानिए पूरी अपडेट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *