Dhanteras Par Kya Kharide : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये 6 चीजें
Dhanteras Par Kya Kharide : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये 6 चीजें – हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व का बहुत ही विशेष महत्व है, धनतेरस पर्व से दीपावली की शुरुआत होती है और यह दिन समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी धन कुबेर और धनवंतरी देव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त पर पूजा करने से और खरीदारी करने से घर में बरकत होती है।
धनतेरस के दिन सभी लोग सोना चांदी बर्तन गाड़ियां नए वस्त्र खरीदना शुभ मानते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आपको बताना चाहता हूं कि धनतेरस के दिन कुछ विशेष चीजों का खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है। धनतेरस मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को समर्पित है इसलिए मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको मां लक्ष्मी से जुड़ी चीजों को जरूर खरीदना चाहिए। आईए जानते हैं धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए ( Dhanteras Par Kya Kharide ) –
धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए ( Dhanteras Par Kya Kharide )
गणेश लक्ष्मी मुरत
धनतेरस के दिन आपको गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति जरूर खरीदनी चाहिए। आप दिवाली के दिन इसी गणेश लक्ष्मी मूर्ति की पूजा अर्चना करें। गणेश लक्ष्मी मूर्ति खरीदने से आपके ऊपर हरदम मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।
शमी का पौधा
धनतेरस के दिन हम सभी लोगों को घर पर शमी का पौधा जरूर लाना चाहिए, शमी के पौधे से घर में नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और घर में मां लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है।
हल्दी की गांठ
धनतेरस के दिन आपको साबुत हल्दी यानि हल्दी की गांठ खरीद कर जरूर लाना चाहिए। हल्दी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों को प्रसन्न है इसलिए धनतेरस के दिन हल्दी खरीदने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा बरसती है। धनतेरस के दिन आप हल्दी की गांठ मां लक्ष्मी जी को पूजा के समय जरूर अर्पित करें और बाकी हल्दी के गठन को लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या जहां पर धन रखा जाता है वहां पर रख दें।
यह भी पढ़ें – रमा एकादशी कब है, नोट कीजिए सही तिथि शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
साबुत धनिया
धनतेरस के दिन हम सभी लोगों को साबुत धनिया जरूर खरीदना चाहिए, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सबूत धनिया खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनकी कृपा से जीवन में सुख समृद्धि धन वृद्धि होती है। आप साबुत धनिया को दिवाली के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी जी को जरूर अर्पित करें इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और पैसे की समस्या दूर होती है।
झाड़ू
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता दूर होती है।
गोमती चक्र
गोमती चक्र महालक्ष्मी जी का प्रतीक होता है इसलिए हमें धनतेरस के दिन गोमती चक्र जरूर खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन घर में गोमती चक्र खरीद लाने से सुख समृद्धि खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी जी की कृपा हरदम बनी रहती है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजा करते समय आप मां लक्ष्मी जी को गोमती चक्र जरूर अर्पित करें।

