Maharashtra Board Time Table 2026 : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड आफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की परीक्षाओं की डेट घोषित कर दी गई है। कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ प्रैक्टिकल एग्जाम की भी थ्योरी एक्जाम डेट घोषित की गई है। आप सभी विद्यार्थी ऑफिशल वेबसाइट www.mahahsscboard.in पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर आपको बोर्ड परीक्षाएं की एग्जाम डेट के साथ-साथ प्रेक्टिकल एग्जाम की भी डेट प्राप्त होगी।
एसएससी बोर्ड 10वीं एग्जाम टाइम टेबल
एसएससी बोर्ड की कक्षा दसवीं प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 2 फरवरी से 18 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा, वही लिखित थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगे। एसएससी बोर्ड 10वीं एग्जाम टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना पूरा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
एचएससी बोर्ड कक्षा 12वीं टाइम टेबल
एचएससी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 23 जनवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा, वही थ्योरी लिखित परीक्षाएं का आयोजन 10 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – पंजाब 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट हुआ जारी, यहां से करे डायरेक्ट डाउनलोड
कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड कब प्राप्त होगा ?
आप सभी विद्यार्थियों को बताना चाहता हूं कि आप सभी विद्यार्थियों को बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कम से कम 10 से 15 दिन पहले प्राप्त होगा, आप सभी विद्यार्थी अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम एग्जाम सेंटर का नाम रोल नंबर के साथ-साथ पूरी जानकारी मिलेगी।
कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं टाइम टेबल 2026 यहां से करें डाउनलोड
- कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- आपको वेबसाइट के होम पेज पर नोटिफिकेशन क्षेत्र पर जाना है वहां पर आपको कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं टाइम टेबल का एक्टिव नोटिफिकेशन लिंक मिलेगा।
- अगर आप 10वीं के छात्र रहे तो आप कक्षा दसवीं एग्जाम टाइम टेबल के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने टाइम टेबल पीडीएफ के फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
- आप चाहे तो इस टाइम टेबल को पीडीएफ फॉर्मेट में अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं।