Railway Group D Vacancy 2026 : अगर आप 10वीं पास हैं और आप गवर्नमेंट नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप सभी युवाओं के लिए भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से बहुत बड़ी खुशखबरी दी गई है। भारती रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी ( Railway Group D Vacancy 2026 ) के तहत 22000 से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होगी, आप सभी कैंडिडेट रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।
Railway Group D Vacancy 2026 : पद विवरण
पद का नाम – ट्रैक मेंटेनर प्वांइट्समैन हेल्पर इलेक्ट्रिक मैकेनिकल असिस्टेंट अटेंडेंट
कुल पदों की संख्या – 22000 पद
Railway Group D Vacancy 2026 : शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा
शैक्षिक योग्यता – रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास होना जरूरी है, अगर आपके पास दसवीं पास सर्टिफिकेट है तो आप रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।
उम्र सीमा – रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 36 वर्ष होनी चाहिए, सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट को उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
यूपीएसएसएससी में 7994 अकाउंटेंट पदों पर बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी आवेदन प्रक्रिया
Railway Group D Vacancy 2026 : एप्लीकेशन फीस
रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 में आवेदन करने के लिए जनरल ओबीसी एवं EWS वर्ग के कैंडिडेट को ₹500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा वही एससी एसटी वर्ग एवं महिला कैंडिडेट को ₹250 आवेदन शुल्क सबमिट करना होगा, सभी कैंडिडेट आवेदन शुल्क ऑनलाइन डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पे कर सकते हैं।
Railway Group D Bharti 2026 : चयन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया के तहत कैंडिडेट को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ट ऑनलाइन एग्जाम पास करना होगा। इस एग्जाम में कैंडिडेट को निर्धारित कट ऑफ अंक प्राप्त करने होंगे इसके बाद सफल कैंडिडेट को अगले चरण के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट पास करना होगा, इसके बाद कैंडिडेट को अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा, इन सभी चरणों में भाग लेने के बाद सभी कैंडिडेट की फाइनल लिस्ट जारी होगी और इस लिस्ट में जिन भी कैंडिडेट का नाम होगा वही रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 के लिए चयन होंगे।
Railway Group D Recruitment 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले आप सभी कैंडिडेट ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरी जानकारी प्राप्त करें और उसके बाद सभी डॉक्यूमेंट कलेक्ट करने के बाद नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले कैंडिडेट रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट ओपन करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें और अपना नाम ईमेल आईडी मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें।
- रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करने के बाद आप दोबारा लॉगिन करें और इसके बाद आवेदन फॉर्म अप्लाई करें।
- आवेदन फार्म में आप मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरे और इसके बाद आप आवेदन फार्म मांगे गए सभी दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अब आप ऑनलाइन डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- सारी प्रक्रिया कंप्लीट होने के बाद आप नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।