RRB JE Vacancy 2025 : रेलवे नौकरी की तैयारी कर रहे हैं लाखों युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 2570 जेई पदों के लिए शर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक कैंडिडेट 31 अक्टूबर 2025 से ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकते हैं, आवेदन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है, अगर आपका रेलवे में नौकरी करने का सपना है तो आप सभी कैंडिडेट के लिए यह एक बहुत ही सुनहरा मौका है।
RRB JE Vacancy 2025 : वेकेंसी डीटेल्स
पद का नाम – जेई पद ( जूनियर इंजीनियर डिपोर्ट मटेरियल सुपरिंटेंडेंट केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट पद )
कुल पदों की संख्या – 2570 पद
RRB JE Vacancy 2025 : शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा
शैक्षिक योग्यता – रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास बीई या बीटेक डिप्लोमा होना चाहिए। या फिर कंप्यूटर साइंस आईटी में डिप्लोमा या डिग्री के साथ-साथ केमिस्ट्री और फिजिक्स के साथ ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। आप शैक्षिक योग्यता को पद के हिसाब से देखने के लिए आप ऑफिशियल शॉर्ट नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उम्र सीमा – रेलवे जूनियर इंजीनियर वेकेंसी 2025 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष निर्धारित की गई है, कैंडिडेट की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट को उम्र में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें – आईबीपीएस क्लर्क प्रेलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड और जानिए परीक्षा तिथि
Railway Jobs 2025 : सैलरी, चयन प्रक्रिया
सैलरी – रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 में कैंडिडेट का चयन होने के बाद पे लेवल 05 के तहत सारी सुविधाएं मिलेंगी और हर महीने 35400 सैलरी मिलेगी।
चयन प्रक्रिया – रेलवे जूनियर इंजीनियर वेकेंसी 2025 की चयन प्रक्रिया को चार भागों में विभाजित किया गया है। कैंडिडेट को पहले सीबीटी 1 और सीबीटी 1 परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद कैंडिडेट का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और आखिरी चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद कैंडिडेट का चयन होगा।
Railway Jobs 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां एवं वेबसाइट लिंक
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आरंभिक तारीख 31 अक्टूबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025
ऑफिशियल शॉर्ट नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें –
रेलवे जूनियर इंजीनियर वेकेंसी 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- कैंडिडेट सबसे पहले आवेदन फॉर्म भरने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट ओपन करें।
- ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर आपको रेलवे जूनियर इंजीनियर वेकेंसी 2025 का नोटिफिकेशन मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
- आप सभी कैंडिडेट को यहां पर जाकर सबसे पहले अपना अकाउंट रजिस्टर्ड करना होगा, आप अपने मोबाइल नंबर ईमेल आईडी के माध्यम से अकाउंट रजिस्टर्ड करें।
- अब आप आवेदन फॉर्म अप्लाई के बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फार्म में मांगी गई सभी इनफॉरमेशन को आप ध्यान पूर्वक पढ़ें और सभी इनफॉरमेशन को भरें।
- इसके बाद आप सभी मांगे गए डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अब आप आवेदन शुल्क जमा करके नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Pingback: UPPSC Admit Card 2025 : यूपीपीसीएस प्रीलिम एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड, एग्जाम 12 अक्टूबर को