Winter Vacation : सर्दियों की शुरुआत होने वाली है ऐसे में अगर सर्दी के मौसम में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं और आप ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां पर आपको स्नोफॉल की हसीन वादियां देखने का मौका मिले तो आपके लिए हम भारत की ऐसी चार जगह लेकर आए हैं जहां पर आप बर्फबारी का भरपूर आनंद ले सकते हैं। ठंड के मौसम में हर कोई व्यक्ति बर्फबारी का मजा लेना चाहता है ऐसे में वह हिल स्टेशन घूमने का प्लान बनाते हैं।
अगर आपके मन में भी इन सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेने का मन है और आप कम बजट के साथ-साथ अच्छी जगह जाना चाहते हैं तो हम आपके लिए चार ऐसी खूबसूरत जगह लेकर आए हैं जहां पर आपको बर्फबारी के साथ-साथ प्रकृति की खूबसूरती देखने का भी एहसास होगा। आप यहां पर अपने दोस्त या परिवार के साथ घूम सकते हैं और हसीन पलों को महसूस कर सकते हैं।
सर्दियों में घूमने जरूर जाएं ये 4 जगह ( Winter Vacation )
मनाली ( हिमाचल प्रदेश )
भारत में आप कहीं सर्दियों में घूमने का प्लान बना रहे तो आपके लिए मनाली हिमाचल प्रदेश सबसे अच्छी जगह है। यहां पर सर्दियों के मौसम में केवल भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लाखों टूरिस्ट घूमने आते हैं। यहां पर आपको चारों ओर बर्फ ढके हुए पहाड़ साथ वातावरण देखने का मौका मिलता है। यहां पर आपको स्नोफॉल का मजा लेने का भी मौका मिलता है। साड़ियों के मौसम में आप यहां पर और दूसरी एक्टिविटीज का भी अनुभव ले सकते हैं।
औली ( उत्तराखंड )
अगर आप सर्दियों के मौसम में बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो आप दिसंबर से मार्च के बीच औली उत्तराखंड घूमने जरूर जाएं यहां पर आपको एक अलग ही सुंदर प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव देखने को मिलेगा। सर्दियों के मौसम में यहां पर लाखों लोग घूमने आते हैं यहां का नजारा आपके जीवन के सबसे हसीन पलों में से एक होगा।
यह भी पढ़ें – कम पैसे में पूरा होगा नेपाल घूमने का सपना, केवल ₹10000 मिलेगा पूरी ट्रिप का मजा
गुलमर्ग ( जम्मू कश्मीर )
गुलमर्ग जम्मू कश्मीर भारत के सभी हिल स्टेशन में से सबसे सुंदर और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर सर्दियों के मौसम में लाखों देश-विदेश से लोग स्नोफॉल का मजा लेने आते हैं। गुलमर्ग जम्मू कश्मीर को भारत का स्वर्ग माना जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां का खूबसूरत नजारा देखते ही बनता है। अगर आप सर्दियों में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आप इस बार गुलमर्ग जम्मू कश्मीर जरूर जाएं।
तवांग ( अरुणाचल प्रदेश )
अगर आप बर्फबारी का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं और आप सर्दियों के मौसम में प्राकृतिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने घर परिवार मित्रों के साथ सर्दियों के मौसम में तवांग अनुसार चल प्रदेश घूमने जरूर जाएं। सर्दियों के मौसम में यहां सफेद बर्फ के चादर से उड़े हुए पर्वत अपनी एक अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य दिखाते हैं।