India Post Recruitment 2026
India Post Recruitment 2026

India Post Recruitment 2026 : इंडिया पोस्ट ऑफिस ग्रामीण डाक सेवा 28740 पदों पर बंपर भर्ती, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन

India Post Recruitment 2026 : अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देखना है और आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए इंडिया पोस्ट यानी भारतीय डाकघर की तरफ से पूरे देश भर में ग्रामीण डाक सेवक ( GDS ) पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। भारतीय डाक विभाग की तरफ से ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, नोटिफिकेशन के तहत आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी और कैंडिडेट को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 14 फरवरी 2026 तक का समय मिलेगा, अगर आप 10वीं पास में तो आप सभी युवाओं के लिए यह एक बहुत ही सुनहरा मौका है, चलिए बिना देरी करें आपको India Post Recruitment 2026 पूरी जानकारी प्रोवाइड करते हैं।

India Post Recruitment 2026 : पद विवरण

पद का नाम – ग्रामीण डाक सेवक ( GDS )

कुल पदों की संख्या – 28740 पद

क्रम संख्या राज्य / क्षेत्र का नाम कुल पद (PD)
1आंध्र प्रदेश1,060
2असम639
3बिहार1,347
4छत्तीसगढ़1,155
5दिल्ली42
6गुजरात1,830
7हरियाणा270
8हिमाचल प्रदेश520
9जम्मू और कश्मीर267
10झारखण्ड908
11कर्नाटक1,023
12केरल1,691
13मध्य प्रदेश2,120
14महाराष्ट्र3,553
15उत्तर पूर्वी क्षेत्र1,014
16ओडिशा1,191
17पंजाब262
18राजस्थान634
19तमिलनाडु2,009
20तेलंगाना609
21उत्तर प्रदेश3,169
22उत्तराखंड445
23पश्चिम बंगाल2,982

India Post Recruitment 2026 : शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा

शैक्षिक योग्यता – इंडिया पोस्ट ऑफिस वैकेंसी 2026 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मानता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही साथ कैंडिडेट को कक्षा दसवीं में गणित एवं अंग्रेजी सब्जेक्ट के साथ पास होना भी जरूरी है तभी आप इस वैकेंसी के लिए आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2026 के तहत जीडीएस पदों के लिए भारत का कोई भी नागरिक यानी पूरे भारतवर्ष से कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

उम्र सीमा – इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट को सरकारी नियम अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी। उम्र सीमा में अधिक छुट की जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

India Post Vacancy 2026 : एप्लीकेशन शुल्क

इंडिया पोस्ट ऑफिस वैकेंसी 2026 आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग कैंडिडेट को ₹100 आवेदन शुल्क वही एससी एसटी और फीमेल कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन शुल्क निशुल्क रखा गया है। आप सभी कैंडिडेट डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड इंटरनेट बैंकिंग मोबाइल वॉलेट के माध्यम से एप्लीकेशन शुल्क जमा कर सकते हैं।

India Post Vacancy 2026 : वेतनमान

इंडिया पोस्ट ऑफिस वैकेंसी 2026 में चयनित होने वाले ब्रांच पोस्टमास्टर पद के लिए कैंडिडेट को ₹12000 से लेकर 29380 रुपए तक का हर महीने वेतन मिलेगा। इसके अलावा असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, ग्रामीण डाक सेवक पर चयनित होने वाले कैंडिडेट को ₹10000 से लेकर 24470 का हर महीने वेतन प्राप्त होगा। वेतन से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read : UP Board Admit Card 2026

India Post Vacancy 2026 : सिलेक्शन प्रोसेस

इंडिया पोस्ट ऑफिस वैकेंसी 2026 जीडीएस पदों में सिलेक्शन प्रोसेस के तहत कैंडिडेट का सिलेक्शन मेरीट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस वैकेंसी के तहत कैंडिडेट को ना तो कोई परीक्षा देनी है और ना ही किसी प्रकार का कोई इंटरव्यू देना होगा। सिलेक्शन प्रोसेस के तहत पहले मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इसके बाद मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले कैंडिडेट का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद सीधा वैकेंसी के लिए सिलेक्शन होगा।

India Post Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

India Post Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरी जानकारी प्राप्त करें और इसके बाद आप सभी डॉक्यूमेंट कलेक्ट करने के बाद नीचे बताए प्रक्रिया को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करें –

  • कैंडिडेट सबसे पहले इंडिया पोस्ट ऑफिस की ऑफिशल वेबसाइट विजिट करें।
  • ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर आपको नोटिफिकेशन का एक सेक्शन दिखाई देगा जिस पर आप क्लिक करें।
  • अब आपके यहां पर इंडिया पोस्ट ऑफिस वैकेंसी 2026 का एक्टिव लिंक मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
  • आप यहां पर सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर ईमेल आईडी और अपने नाम के माध्यम से अकाउंट रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें।
  • रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होने के बाद आप दोबारा लॉगिन करें और अप्लाई आवेदन फार्म के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने भारतीय डाक सेवक वैकेंसी 2026 का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा, आप आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढे और सभी जानकारी को भरे।
  • अब आप यहां पर अपने सभी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें और इसके बाद डेबिट का क्रेडिट कार्ड के माध्यम से एप्लीकेशन शुल्क जमा करें।
  • सारी प्रक्रिया कंप्लीट होने के बाद आप आवेदन फार्म को दोबारा चेक करें और इसके बाद आप नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आप आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *