UP Board Admit Card 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा एग्जाम डेट घोषित होने के बाद आप सभी विद्यार्थी परीक्षा तैयारी कर रहे हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। आप सभी छात्र एवं छात्राओं को बताना चाहता हूं कि कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी जिसको लेकर अब पूरी तैयारी हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 को लेकर क्या लेटेस्ट अपडेट है इसके बारे में जानते हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा तिथि टाइमिंग एवं शिफ्ट
यूपी बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं कीबोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू होगी और इसका समापन 12 मार्च 2026 तक होगा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, पहली शिफ्ट सुबह 8:30 लेकर 11:45 तक चलेगी वहीं दूसरी शिफ्ट के परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15। सभी छात्र एवं छात्राओं को परीक्षा के समय एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र एवं छात्राओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 बड़ी अपडेट
यूपी बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड 2026 को लेकर आप बड़ी अपडेट सामने आई है। यूपी बोर्ड की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में रिलीज किया जाएगा। आप सभी छात्र एवं छात्राएं अपने स्कूल में संपर्क करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अगर एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की कोई मिस्टेक है तो आप प्रिंसिपल से संपर्क करके एडमिट कार्ड में मिस्टेक को सही कर सकते हैं।
52 लाख से अधिक छात्र एवं छात्राएं होंगे परीक्षा में शामिल
यूपी बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 52 लाख से अधिक छात्र एवं छात्राएं परीक्षा में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 5230297 छात्र एवं छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कक्षा दसवीं में 27,50,945 स्टूडेंट वही कक्षा 12वीं के लिए 24,79,352 छात्र एवं छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए रोल नंबर हुआ जारी
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से रोल नंबर जारी कर दिया गया है, सभी छात्र एवं छात्राएं अपना रोल नंबर स्कूल के पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। आप अपने प्रिंसिपल या स्कूल प्रबंधन से संपर्क करके अपना रोल नंबर पता कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?
यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आप सभी छात्र एवं छात्राएं नीचे बताए गए प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें –
- सबसे पहले छात्र एवं छात्राएं यूपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upmsp.edu.in विजिट करें।
- ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर आपको कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का एक्टिव लिंक मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां पर आपको लॉगइन डिटेल दर्ज करनी होगी।
- यूपी बोर्ड की तरफ से लॉगइन डिटेल स्कूल प्रबंधन को भेज दी जाती है।
- लोगिन करने के बाद आपके सामने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा आप यहां पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।