सरकारी योजना

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज महिलाओं को मिलेंगे ₹10000, 10 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : बिहार में एनडीए की जीत के बाद अब बिहार में रहने वाली 10 लाख से अधिक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत योजना का लाभ लेने से वंचित रहित 10 लाख महिलाओं के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा प्रत्येक जीविका दिदियो को ₹10000 दिए जाएंगे। अगर आपको अभी तक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ( Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana ) के तहत ₹10000 नहीं है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा सितंबर 2025 में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की थी। बिहार राज्य सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए पहले ₹10000 देने का प्रावधान रखा है। अगर महिला का रोजगार अच्छा चलता है तो रोजगार को और आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से ₹200000 अलग से दिए जाएंगे। बिहार मुख्यमंत्री रोजगार महिला योजना के तहत अभी तक एक करोड़ 40 लाख महिलाओं के खाते में ₹10000 की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। अब इस योजना के अगले चरण में आज 10 लाख महिलाओं की खाते में ₹10000-₹10000 की किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है ? ( Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana )

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को बिहार राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लांच किया गया है। इस योजना के तहत बिहार में रहने वाली महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए पहले क किस्त में ₹10000 प्रदान किए जाते हैं। अगर महिला का रोजगार अच्छा चलता है तो सरकार की तरफ से दूसरी चरण में रोजगार को बढ़ाने के लिए ₹200000 की आर्थिक मदद और दी जाती है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अभी तक बिहार राज्य सरकार के द्वारा एक करोड़ 40 लाख महिलाओं को लाभ दे चुकी है। राज्य सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर शानदार पहल कर रही है। अगर आप बिहार में रहती हैं अपना खुद का रोजगार करना चाहती है तो आप इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

10 लाख महिलाओं को आज मिलेंगे ₹10000

बिहार मुख्यमंत्री योजना के तहत अभी तक इस योजना के तहत एक करोड़ 40 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में 10000 10000 की राशि भेजी जा चुकी है। अभी तक बहुत सारी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद अब राज्य सरकार इस योजना के तहत आज 28 नवंबर 2025 को 10 लाख महिलाओं के खाते में ₹10000 की राशि भेजी जाएगी।

बिहार मुख्यमंत्री रोजगार योजना पात्रता

  • मुख्यमंत्री रोजगार योजना का लाभ केवल बिहार में रहने वाली महिला को मिलता है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ केवल विवाहित महिलाओं को ही मिलता है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला को जीविका स्वयं सहायता समूह से जुडा होना जरूरी है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड के साथ लिंक होना अनिवार्य है।
  • महिला को इस योजना का लाभ तभी मिलेगा जब महिला किसी भी दूसरी योजना का लाभ न लिया हो।

महिला रोजगार योजना जरूरी दस्तावेज

महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास नीचे बताएंगे सभी दस्तावेज होने चाहिए –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शिक्षा प्रमाण पत्र

बिहार महिला रोजगार योजना आवेदन प्रक्रिया

बिहार महिला रोजगार योजना आवेदन अप्लाई करने के लिए आप नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • बिहार महिला रोजगार योजना रजिस्ट्रेशन अप्लाई करने के लिए आप सबसे पहले ऑफिशल पोर्टल ओपन करें।
  • अब आपके यहां पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन का एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
  • अब आपके यहां पर स्वयं सहायता समूह से लिक का विकल्प मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
  • अब आप यहां पर अपना आधार नंबर अपना नाम पति का नाम मोबाइल नंबर दर्ज करें और उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन कंप्लीट करें।
  • अब आप आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें और उसके बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • इस तरह से आप बहुत ही आसान तरीके से महिला का रोजगार योजना के लिए आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *