सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर : इंडिया मार्केट में इस समय इलेक्ट्रिक स्कूटर के भरमार है, कम कीमत और पेट्रोल की बचत की वजह से इस समय हर कोई व्यक्ति इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में जहां आपको एक बार पैसा खर्च करना पड़ता है तो वहीं आपको पेट्रोल गाडियां में प्रतिदिन ₹150 से ₹200 खर्च आता है। ऐसे में हर कोई व्यक्ति पेट्रोल बचत के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां लेना अपनी पहली पसंद बन चुके हैं।
इंडिया में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड को देखते हुए छोटी कंपनियों से लेकर बड़ी ब्रांडेड कंपनी भी इस फील्ड में उतर चुकी हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज में इस समय हीरो टीवीएस बजाज और ओला कंपनियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। अगर आप कम कीमत में अच्छी परफॉर्मेंस वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो हम आपके यहां पर ₹50000 की कीमत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में इनफार्मेशन देंगे।
सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर
Hero Vida VX2 Go Baas
हीरो कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए बहुत ही किफायती कीमत में अपनी नई हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की है। हीरो कंपनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 2.2 किलोवाट की रिमूवल बैटरी मिलती है, आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर का सफर तय कर सकते हैं, आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 45 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चला सकते हैं।
Hero Vida VX2 Go Baas इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको कई सारे एडवांस फीचर्स मिलते हैं जिसमें आपको डिजिटल कंट्रोल ड्रम ब्रेक और राइटिंग मोड जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर होने के साथ-साथ इसमें आपको दमदार परफॉर्मेंस मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत ₹44990 है।
Ola Gig Plus
ओला कंपनी ने अभी तक जितने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की है उनमें से सबसे कम कीमत में यह सबसे अच्छी और शानदार फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 15 किलो वाट की तो डुएल बैट्री सेटअप दिया गया है जिसमें आपको 80 किलोमीटर से लेकर 150 किलोमीटर तक रेंज मिलती है।
Ola Gig Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको शानदार फीचर्स मिलते हैं जिसमें आपको डिजिटल कंट्रोल कनेक्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। कीमत की बात की जाए तो आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को केवल ₹49999 की एक्स शोरूम कीमत पर घर ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – New Hyundai Venue Car इंडिया में होगी लॉन्च , Nexon, Brezza, Sonet का खेल हुआ खत्म, पहला लुक देखकर हो जाओगे हैरान
Komaki X One Lithium Ion 1.75Kwh
Komaki X One Lithium इलेक्ट्रिक स्कूटर कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें आपको 1.75 किलो वाट का बैटरी पैक मिलता है आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक सिंगल चार्ज में 85 कि का सफर तय कर सकते हैं, वही आपको इस गाड़ी में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिजाइन बहुत ही स्लिम है और देखने में बहुत ही खूबसूरत दिखती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको डिजिटल कंट्रोल पोर्टेबल बैटरी और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ₹4999 की एक्स शोरूम कीमत पास अपने घर ले जा सकते हैं।