Rama Ekadashi Date 2025
Rama Ekadashi Date 2025

Rama Ekadashi Date 2025 : रमा एकादशी कब है, नोट कीजिए सही तिथि शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Rama Ekadashi Date 2025 : सनातन धर्म में कार्तिक महीना बहुत ही खास महत्व रखता है, कार्तिक महीना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी को समर्पित है, कार्तिक महीने में की जाने वाली एकादशी व्रत से जीवन के सभी दुख तकलीफ कष्ट समाप्त होते हैं और आप पर हरदम भगवान विष्णु जी और माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहता है। कार्तिक महीने में रमा एकादशी ( Rama Ekadashi ) , धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह समेत कई प्रमुख त्योहार पड़ते हैं।

एकादशी व्रत भगवान विष्णु जी और माता लक्ष्मी को समर्पित है इसलिए कार्तिक महीने में एकादशी व्रत करने से और पूरे विधि विधान के साथ पूजा करने से आपको व्रत का 10 गुना फल प्राप्त होता है। कार्तिक महीने में पहली एकादशी रमा एकादशी व्रत ( Rama Ekadashi ) पड़ रही है, अगर आप जाना चाहते हैं कि रमा एकादशी व्रत कब पड़ेगा आपको यहां पर पूरी जानकारी मिलेगी और साथ में शुभ मुहूर्त और पूजा विधि से भी जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

रमा एकादशी व्रत 2025 ( Rama Ekadashi Date 2025 )

रमा एकादशी व्रत ( Rama Ekadashi ) कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मनाई जाती है। रमा एकादशी व्रत इस बार 17 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को रखा जाएगा और रमा एकादशी व्रत पारण 18 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। रमा एकादशी व्रत का पारण आप सुबह 6:24 से लेकर सुबह 8:41 के बीच कर सकते हैं।

रमा एकादशी व्रत 2025 शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय सुबह 6:30 पर
  • सूर्यास्त शाम 5:49 पर
  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:45 से लेकर 5:33 तक
  • विजय मुहूर्त दोपहर 2:01 से लेकर दोपहर 2:46 तक
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 5:49 से लेकर 6:14 तक
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11:41 से लेकर 12:25 तक

रमा एकादशी व्रत महत्व

रमा एकादशी व्रत कार्तिक महीने में पड़ता है इसलिए इस व्रत का महत्व बहुत अधिक बड़ जाता है। रमा एकादशी व्रत करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा हरदम बनी रहती है, अगर कोई भक्त सच्चे भक्ति भाव के साथ भगवान विष्णु जी की पूजा करता है तो उसको मनचाहा वरदान मिलता है और हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की कृपा से दुख तकलीफ कष्ट समाप्त होते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

रमा एकादशी व्रत पूजा विधि

  • रमा एकादशी व्रत के दिन आप सुबह सूर्योदय से पहले उठे और स्नान करें। अगर हो सके तो कार्तिक महीने में इस दिन गंगा स्नान का बहुत ही अधिक महत्व होता है।
  • अब आप घर और मंदिर की साफ सफाई करके घी का दीपक जलाकर पूजा करें और व्रत संकल्प लें।
  • व्रत के दौरान आप केवल फलाहार सेवन कर सकते हैं।
  • आप संध्या काल में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूरी विधि विधान के साथ पूजा करें।
  • एकादशी व्रत के दिन विष्णु चालीसा और भगवान विष्णु जी माता लक्ष्मी जी की आरती करें और एकादशी आरती करें।
  • आप अगले दिन शुभ मुहूर्त पर व्रत पारण करें और अपनी श्रद्धा के हिसाब से जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने चीजों का दान करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *