UP Board Exam Centre List 2026
UP Board Exam Centre List 2026

UP Board Exam Centre List 2026 : उत्तर प्रदेश हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम सेंटर लिस्ट हुई जारी, यहां से चेक करें जिले अनुसार सेंटर लिस्ट

UP Board Exam Centre List 2026 : अगर आप 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की तरफ से फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के तहत इस बार पूरे उत्तर प्रदेश में 8265 एग्जाम सेंटर पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिछली बार 7448 परीक्षा केदो में परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें इस बार परीक्षा केदो में भारी बढ़ोतरी की गई है। अगर आप उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा एग्जाम देना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परीक्षा केंद्र चेक कर सकते हैं।

585 सेंटर और जोड़े गए

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से इस बार छात्रों की सहूलियत के लिए परीक्षा केंद्र में 585 सेंटर और जोड़े गए हैं। पिछली बार उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं विद्यार्थियों को 7448 केंद्र में परीक्षा देने का मौका मिला था लेकिन इस बार भारी विचार करने के बाद 585 अतिरिक्त केंद्र जोड़ते हुए कल सेंटरों की संख्या 8265 कर दी गई है।

18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश बोर्ड एग्जाम 2026 ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से आयोजित की जाएगी, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पूरे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग 8265 परीक्षा केंद्र में आयोजित कराई जाएगी, इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए लगभग 5230297 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

यूपी हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा एग्जाम शेड्यूल

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम 21 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 के बीच दो चरणों में आयोजित की जाएगी वही थिअरी एक्जाम 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित होगी, बोर्ड परीक्षाएं दो शिप में आयोजित की जाएगी पहले सुबह की शिफ्ट 8:30 से लेकर 11:45 तक वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर की 2:00 से लेकर 5:15 तक।

यूपी हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परीक्षा केंद्र कैसे चेक करें ?

  • उत्तर प्रदेश हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा केंद्र सेंटर लिस्ट चेक करने के लिए आप सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट ओपन करें।
  • ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर आपको परीक्षा वर्ष 2026 हाई स्कूल इंटरमीडिएट का एक्टिव लिंक मिलेगा जिस पर आप क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा वहां पर आपको सबसे पहले अपना जनपद क्षेत्र का चुनाव करना होगा।
  • आप यहां पर आपके सामने सेंटर लिस्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब यहां पर आप पीडीएफ के माध्यम से सेंटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *