Atal Pension Yojana
Atal Pension Yojana

सरकार ने Atal Pension Yojana को 2031 तक के लिए बढ़ाया, जानीए क्यों खास है यह स्कीम

Atal Pension Yojana : भारत सरकार के तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई सारी स्कीम चलाई जा रही हैं। सरकार इन स्कीम के माध्यम से गरीब लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ बुढ़ापे में जीवन यापन करने में किसी वितरण की कोई समस्या ना हो, इसके लिए भारत सरकार के द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा Atal Pension Yojana के तहत गरीब लोगों को 60 वर्ष के बाद ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की गारंटीड पेंशन की सुविधा प्रोवाइड करती है। अटल पेंशन योजना को लेकर इस समय एक नई बड़ी अपडेट सामने आ रही है, Atal Pension Yojana को भारत सरकार के द्वारा 2030-31 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना क्यों खास है और इस योजना के क्या-क्या लाभ है।

केंद्र सरकार ने 2031 तक अटल पेंशन योजना बढ़ाई

अटल पेंशन योजना के तहत अभी तक लाखों आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाभ दिया जा रहा है। अटल पेंशन योजना की अवधि 2026 तक थी, अब इस योजना में केंद्र सरकार के कैबिनेट बैठक में बड़ा बदलाव करते हुए इस योजना को वर्ष 2030-31 तक के लिए बढ़ा दिया है। सरकार के द्वारा इस योजना में अब लाखों लोगों को योजना का लाभ लेने का मौका मिलेगा, सरकार इस योजना के तहत गारंटीड ₹1000 से लेकर 5000 रुपए तक का पेंशन प्रोवाइड करती है।

Atal Pension Yojana क्या है ?

आज के टाइम में बड़ती महंगाई को देखते हुए हर कोई व्यक्ति अपने बुढ़ापे को लेकर चिंतित रहता है। ऐसे लोग जो प्राइवेट सेक्टर या फिर रोज दिहाड़ी पर कम कर खाते हैं उनके लिए बुढ़ापे में पेंशन को लेकर एक सबसे बड़ी समस्या रहती है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने अटल पेंशन योजना की शुरुआत की है। अटल पेंशन योजना के तहत मध्य वर्गी और आर्थिक वर्ग से नीचे आने वाले लोगों को हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करने पर सरकार 60 वर्ष के बाद गारंटीड हर महीने ₹1000 से लेकर ₹5000 तक पेंशन देती है।

अटल पेंशन योजना का उद्देश्य

भारत सरकार के द्वारा अटल पेंशन योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी। सरकार इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब लोगों को 60 वर्ष के बाद मंथली पेंशन मिल सके, इसलिए योजना की शुरुआत की थी। अटल पेंशन योजना के तहत अभी तक 8 करोड़ 67 लाख से अधिक लोगों को इस योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। इस योजना की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यहां पर 48% महिलाएं योजना का लाभ ले रही है।

अटल पेंशन योजना के नियम एवं शर्तें

  • अटल पेंशन योजना का लाभ भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति ले सकता है।
  • अगर कोई व्यक्ति टैक्स पेयर्स के अंतर्गत आता है तो अटल पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना अनिवार्य है।

Also Read : आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए, नोट कीजिए पूरी लिस्ट यहां पर

अटल पेंशन योजना का लाभ कैसे मिलता है ?

अटल पेंशन योजना के तहत लाभार्थी को 7 वर्ष के बाद गारंटीड ₹1000 ₹2000 ₹3000 ₹4000 ₹5000 हर महीने पेंशन मिलती है। मान लीजिए कि आपकी उम्र 18 वर्ष है और आपको हर महीने 42 रुपए जमा करते हैं तो आपको 60 साल के बाद हर महीने ₹1000 की पेंशन मिलेगी।

  • अगर आप हर महीने ₹2000 की पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हर महीने 84 रुपए जमा करने होंगे।
  • अगर आप 60 वर्ष के बाद हर महीने ₹3000 पेंशन चाहते हैं तो आपको हर महीने 126 रुपए जमा करने होंगे।
  • अगर आप 60 वर्ष के बाद हर महीने ₹4000 की पेंशन चाहते हैं तो आपको हर महीने 168 रुपए जमा करने होंगे।
  • अगर आप हर महीने ₹5000 की पेंशन चाहते हैं तो आपको हर महीने ₹210 जमा करने होंगे।

नोट – अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है तो आपको उसी हिसाब से आपको मंथली अधिक पैसा जमा करना होगा। सरकार आपको इस योजना के तहत मंथली तिमाही छमाही और सालाना प्रीमियम जमा करने की सुविधा प्रोवाइड करती है।

अटल पेंशन योजना का लाभ कैसे लें ?

अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस जाना होगा और वहां पर आप मैनेजर से मिलकर अटल पेंशन योजना से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करें और इसके बाद आप सभी दस्तावेज देकर आप अपना अटल पेंशन योजना अकाउंट शुरू कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना के तहत आप जो भी स्कीम लेते हैं इसका प्रीमियम हर महीने आपके अकाउंट से ऑटोमेटिक कटता रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *