Rajasthan Budget 2026
Rajasthan Budget 2026

Rajasthan Budget 2026 : किसानों को कर्ज माफी सहित मिली 10 बड़ी सौगात, किसानों का होगा कर्ज माफ

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट 2026 में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार की तरफ से गांव और किसानों को बड़ी सौगात दी है। सरकार इस बार बजट में किसानों के लिए कर्ज माफी से लेकर अधिक से अधिक गांवों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था पर पूरा फोकस किया है। सरकार इस बार 1092 गांव तक पानी पहुंचाने के लिए बीसलपुर योजना के तहत ₹650 करोड रुपए का अलग से बजट पास किया है। इतना ही नहीं राजस्थान सरकार ने 24000 करोड रुपए की पेयजल परियोजनाओं का भी वर्क आर्डर जारी किया है।

राजस्थान राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी को लेकर किसी भी तरह की समस्या ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन योजना के तहत अलग से 6500 गांव को शामिल किया है। इसके अलावा सरकार ने हर घर नल से जोड़ा जाएगा जिस पर राज्य सरकार ने 4500 करोड रुपए का अलग से खर्च करेगी। इस बार बजट 2026 में सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग और किसान लोगों पर पूरी तरह से फोकस करते हुए बजट में कई सारी परियोजनाएं लॉन्च करने की योजना बनाई है।

क्रम संख्यायोजना / घोषणाबजट राशि / लाभकिसे मिलेगा फायदा
1किसानों का कर्ज माफी (ब्याज माफी)ब्याज में 100% छूटराज्य के सभी पात्र किसान
2बीसलपुर योजना के तहत पानी सप्लाई₹650 करोड़1092 गांवों को पेयजल सुविधा
3पेयजल परियोजनाओं का वर्क ऑर्डर जारी₹24,000 करोड़ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था
4मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन विस्तार6500 नए गांव शामिलगांवों में पानी की समस्या खत्म होगी
5हर घर नल योजना₹4500 करोड़ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन
6पीएम आवास योजना सर्वे पूरा28 लाख परिवारों का सर्वेगरीब व जरूरतमंद परिवार
7पीएम आवास योजना सहायता (2019 तक)लाखों को घर बनाने में मददपात्र ग्रामीण परिवार
8खेती मशीनों पर सब्सिडी₹160 करोड़50,000 किसानों को सीधा लाभ
9किसानों को ब्याज मुक्त कृषि लोन₹25,000 करोड़किसानों की आय बढ़ाने हेतु
10ब्याज अनुदान सहायता₹800 करोड़ ब्याज सब्सिडीकृषि लोन लेने वाले किसान

पीएम आवास योजना पर बड़ा एलान

राजस्थान राज्य सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज सदन में बताया कि पीएम आवास योजना के तहत 28 लाख परिवारों के सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है। दिया कुमारी ने बताया कि वर्ष 2019 तक 28 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए आर्थिक मदद प्रोवाइड की जाएगी। पीएम आवास योजना के तहत राजस्थान राज्य सरकार पूरी तरह से फोकस कर रही है और इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए इसके लिए पूरी तरह से प्रयास किया जा रहा है।

UP Budget 2026 : लड़कियों को स्कूटी, युवाओं को नौकरी, फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन – योगी सरकार ने खोला खजाना

किसानों के माफ होंगे कर्ज

राजस्थान राज्य सरकार की तरफ से राजस्थान बजट 2026 में किसानों का ब्याज माफी को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार इस बजट में किसानों को ब्याज में 100% छठ का ऐलान किया है। इसके अलावा राजस्थान सरकार की तरफ से किसानों के लिए एक और बड़ा ऐलान किया गया है जिसके तहत किसानों को खेती के लिए मशीनों पर 160 करोड़ की सब्सिडी देना का वादा किया है। इस ऐलान के बाद राजस्थान राज्य के 50000 किस को सीधा लाभ मिलेगा।

किसानों को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

राजस्थान राज्य सरकार ने इस बार किसने की आमदनी बढ़ाने के लिए बजट में कई सारे ऐलान किए हैं। राजस्थान राज्य सरकार की तरफ से किसानों को 25000 करोड रुपए का ब्याज मुक्त लोन देने का ऐलान किया है। राजस्थान सरकार की तरफ से इस लोन पर 800 करोड रुपए का ब्याज अनुदान के रूप में देगी। इसके अलावा राजस्थान राज्य सरकार ने किसानों को मंदिरों में गर्मी और बारिश से बचने के लिए मंदिरों में सेठ निर्माण के लिए अलग से 350 करोड़ रूपया खर्च करेगी। नॉन फार्मिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए राजस्थान राज्य सरकार ने 590 करोड़ खर्च करेगी जिसमें राज्य सरकार की तरफ से 5% ब्याज अनुदान के रूप में प्रोवाइड किया जाएगा, सरकार इस योजना के तहत 25000 किसानों का लाभ देने का लक्ष्य रखा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *