UP Budget 2026
UP Budget 2026

UP Budget 2026 : लड़कियों को स्कूटी, युवाओं को नौकरी, फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन – योगी सरकार ने खोला खजाना

UP Budget 2026 : यूपी सरकार की तरफ से यूपी बजट 2026 में लड़की और लड़कियों सहित किसानों के लिए कई सारी बड़ी खुशखबरी दी गई है। अगर आप यूपी में रहते हैं और आप पढ़ाई करते हैं या फिर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए योगी सरकार की तरफ से यूपी बजट 2026 में बहुत बड़ी लाभ दिया गया है। आज विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया और लड़कियों की शादी के लिए ₹100000 लड़कियों के लिए स्कूटी और युवाओं के लिए नौकरी बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 9.1 लाख करोड रुपए का बजट पेश करते हुए उत्तर प्रदेश के युवाओं को कई सारी बड़ी खुशखबरी दी है।

योगी 2.0 का आखिरी बजट

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह आखिरी बजट है। इस आखिरी बजट में 912000 करोड़ का कुल बजट पास किया गया है जिसमें लड़कियों की शादी के लिए ₹100000, तीन नए विश्वविद्यालय खोले जाएंगे, इसके अलावा लड़कियों के स्कूटी के लिए 400 करोड रुपए का अलग से बजट पास किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने लोगों को बिजनेस करने के लिए 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज और बिना गारंटी के देगी, अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड रुपए का बजट पास किया गया है, वहीं राज्य सरकार ने छात्रों को फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन देने के लिए ₹2374 करोड रुपए का बजट पास किया है, इसके अलावा सरकार ने ए मिशन की स्थापना के लिए अलग से 225 करोड़ का प्रावधान रखा है।

योजना / घोषणालाभार्थीबजट / सहायता राशिमुख्य उद्देश्य
फ्री स्कूटी योजनामेधावी छात्राएं (12वीं पास)₹400 करोड़लड़कियों की शिक्षा और कॉलेज आने-जाने में सुविधा
शादी सहायता योजनागरीब परिवार की बेटियां₹1,00,000 सहायताबेटियों की शादी में आर्थिक मदद
फ्री टैबलेट एवं स्मार्टफोन योजनाछात्र एवं युवा₹2,374 करोड़डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा
10 लाख रोजगार योजनाबेरोजगार युवा10 लाख नई नौकरियांरोजगार के नए अवसर और युवाओं को नौकरी
बिना ब्याज बिजनेस लोनछोटे व्यापारी व युवा उद्यमी₹5 लाख तक लोनस्वरोजगार और बिजनेस को बढ़ावा
3 नए विश्वविद्यालयछात्र-छात्राएंनया शिक्षा विस्तारउच्च शिक्षा को मजबूत बनाना
अयोध्या विकास योजनाराज्य के नागरिक व पर्यटन₹100 करोड़अयोध्या के विकास और पर्यटन को बढ़ावा
AI मिशन योजनायुवा व टेक्नोलॉजी सेक्टर₹225 करोड़आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य की तकनीक पर फोकस

10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

UP Budget 2026 मे सबसे बड़ी खुशखबरी बेरोजगार युवाओं के लिए लेकर आया है। इस बजट में आने वाले 1 साल के अंदर 10 लाख लोगों को नया रोजगार देने का वादा किया गया है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक बहुत ही सुनहरा मौका है। योगी सरकार इस बजट के माध्यम से युवाओं के बीच अपनी पूरी तरह से पकड़ बनाने का प्रयास कर रही है।

लड़कियों को मिलेगी स्कूटी

योगी सरकार ने पढ़ाई करने वाली लड़कियों के लिए एक और बड़ी योजना की घोषणा करते हुए स्कूटी योजना के लिए 400 करोड रुपए का बजट पास किया है। सरकार स्कूटी योजना का लाभ उन छात्रों को देना चाहती है जो मेधावी है और आगे की पढ़ाई करना चाहती है। सरकार इस योजना के तहत 12वीं पास छात्राओं को आगे पढ़ाई करने में किसी भी तरह कोई समस्या ना हो इसके लिए स्कूटी योजना के लिए 400 करोड का बजट अलग से पास किया है।

Also Read : यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, नोट कीजिए एप्लीकेशन प्रोसेस, शैक्षिक योग्यता

लड़कियों की शादी के लिए मिलेंगे ₹100000

योगी सरकार की तरफ से शादी करने वाली लड़कियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से पहले लड़कियों की शादी के लिए सरकार की तरफ से ₹50000 की आर्थिक सहायता दी जाती थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर ₹100000 कर दिया है। सरकार इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से गरीब बेटियों को शादी में किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए पूरा ख्याल रखा गया है।

छात्रों को मिलेगा फ्री टैबलेट एवं स्मार्टफोन

योगी सरकार ने पढ़ाई करने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन देने के लिए 9.12 लाख करोड़ का अलग से बजट पेश किया है। सरकार फ्री टैबलेट एवं स्मार्टफोन योजना के तहत पढ़ाई करने वाले मेधावी छात्र एवं छात्राओं को फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन देने का वादा किया है। सरकार इस योजना के तहत उन गरीब छात्राओं को फ्री टैबलेट एवं स्मार्टफोन देने जा रही है जिससे कि इन छात्र एवं छात्राओं को पढ़ाई करने में किसी भी तरह की समस्या ना हो।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *